MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'श्री रावतपुरा सरकार' के नाम पर करने की मांग की है.
MP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल दौरे पर पहुंचे. उन्होंने चार अलग-अलग बैठकें की और नेताओं-कार्यकर्ताओं से बातचीत की. देखें पूरी रिपोर्ट-
Indore News: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पेड़ काटने वाले औजार से हत्या की गई. राजा रघुवंशी के परिजनों ने इस पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है. पत्नी सोनम की तलाश अभी भी जारी है.
MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. झाबुआ-थांदला मार्ग पर ट्रक और कार में टक्कर होने से 2 परिवारों के 9 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए. घायलों को थांदला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Rajat Patidar: रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहली बार IPL की ट्रॉफी जीत ली है. पाटीदार, मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं. रजत को पहली बार IPL की किसी टीम की कप्तानी मिली थी. पाटीदार ने IPL के फाइनल में 26 रनों की पारी खेली. उन्हें काइल जैमीसन ने LBW कर दिया
13 साल का एक बच्चा तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था, जबकि पीछे की सीट पर 12 साल का उसका साथी भी बैठा था. स्कूटी सवार बच्चों ने पहले राह चलती एक महिला को टक्कर मारी जिससे महिला गिर गई. टक्कर मारने के बाद बच्चों की स्कूटी फिसल गई और वो सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रहे टैंकर चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे बच्चों की जान बच गई.
MP Cabinet Meeting: पचमढ़ी में CM डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस मीटिंग में पचमढ़ी एंथम लॉन्च किया गया. साथ ही कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली.
Ujjain News: उज्जैन में 5 जून को प्रदेश की पहली स्प्रिचुअल वेलनेस समिट का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश भर से विशेषज्ञ और निवेशक शामिल होंगे. उज्जैन को एक केंद्रीय हब के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां से पूरे मध्य प्रदेश में मेंटल थैरेपी, ध्यान, डिटॉक्सिनेशन, योग, और आयुर्वेदिक उपचार के क्लस्टर विकसित होंगे
MP News: सीएम मोहन यादव 4 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे. शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे. शिप्रा लोक संस्कृति समिति के इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों, इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों समेत हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे. यात्रा मार्ग में पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे
Indore News: इंदौर के लापता कपल में से राजा रघुवंशी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पत्नी सोनम अभी भी लापता है. सोनम रघुवंशी और सास के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है