Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए देश के ‘मनमोहन’, 21 तोपों की सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई

Former PM Dr. Manmohan Singh

'मनमोहन अमर रहे' के नारे के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई

Manmohan Singh Funeral: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को आज अंतिम विदाई दे दी गई. ‘मनमोहन अमर रहे’ के नारे के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई. दिल्ली के निगम बोध घाट पर 21 तोपों की सलामी के साथ उन्हें विदा किया गया. पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हुए.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे से दिल्ली स्थित AICC (All India Congress Committee) मुख्यालय से निगमबोध घाट पहुंचा. शनिवार सुबह 9 बजे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया गया. यहां से सुबह 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दी.

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया गया. दिल्ली के निगमबोध घाट पर लगभग दोपहर 1 बजे मनमोहन सिंह को मुखाग्नि दी गई.

निधि तिवारी

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भूटान के ताशीचोद्ज़ोंग के कुएनरे में एक विशेष प्रार्थना समारोह आयोजित किया गया. दिवंगत मनमोहन सिंह के सम्मान में और भारत सरकार और लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए, देश भर में और विदेशों में भूटान के दूतावासों, मिशनों और वाणिज्य दूतावासों में सभी राष्ट्रीय झंडे आधे झुके हुए हैं.

निधि तिवारी

पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद, उनके अंतिम संस्कार के दिन मॉरीशस में सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा

निधि तिवारी

पंचतत्व में विलीन हुए भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

निधि तिवारी

डॉ.मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

निधि तिवारी

पंचतत्व में विलीन हुए भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

निधि तिवारी

मनमोहन सिंह की अर्थी को राहुल गांधी ने दिया कंधा

परिवार के साथ-साथ राहुल गांधी ने मनमोहन सिह की अर्थी को कंधा दिया. निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं.

निधि तिवारी

अरदास खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अर्थी पर रखा गया है

निधि तिवारी

पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जा रहा है.

निधि तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जा रहा है. निगम बोध घाट पर मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य.

निधि तिवारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची निगम बोध घाट, मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

निधि तिवारी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

निधि तिवारी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

निधि तिवारी

एलजी वीके सक्सेना ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

निधि तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंचे

निधि तिवारी

कल मनमोहन सिंह के परिवार से मिल सकते हैं नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार कल दिल्ली जाएंगे. यहां पह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का ये व्यक्तिगत दौरा है.

निधि तिवारी

डॉ.मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंचा
निगम बोध निगम घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उस स्थान पर रखा गया है, जहां उन्हें लोग श्रद्धांजलि देंगे.

निधि तिवारी

शाह पहुंचे निगम बोध घाट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचे. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली AIIMS में निधन हुआ था.

निधि तिवारी

दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

निधि तिवारी

निगम बोध घाट के लिए मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

निधि तिवारी

पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा- ट…आज भारत ने एक महान व्यक्ति को खो दिया है। वह न सिर्फ एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे. लोग उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था. उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे…”

निधि तिवारी

अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति होंगी शामिल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम का मुताबिक अंतिम संस्कार में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्री निगम बोध घाट पहुंचेंगे.

निधि तिवारी

निगम बोध घाट लिए रवाना हुआ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर

निधि तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है. उनका अंतिम संस्कार यहीं किया जाएगा. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था.

निधि तिवारी

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा तय करेगी 11 किलोमीटर की दूरी

निधि तिवारी

मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे पीएम मोदी

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. वह सीधे निगमबोध घाट जाएंगे. जहां वो मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे.

निधि तिवारी

कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध के लिए निकला डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम यात्रा, काफिले में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हैं. पूर्व पीएम के परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं.

निधि तिवारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा निगमबोध घाट पहुंचे जहां पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था.

निधि तिवारी

कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम, मनीष तिवारी और अन्य ने AICC मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

निधि तिवारी

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की

डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. शनिवार को निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी में कहा गया है कि श्मशान घाट पर आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों,VIP/VVIP और आम लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु से यातायात को डायवर्ट किया गया है.

रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और उनके आसपास की सड़कों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लगाया जा सकता है. आम लोगों को इन इलाकों में सड़कों पर पार्किंग करने से मना किया गया है.

निधि तिवारी

अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम शुरु

मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को AICC दफ्तर में अंतिम श्रद्धांजलि दी.

निधि तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर ओृAICC मुख्यालय ले जाया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा.

निधि तिवारी

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए यहां रखा जाएगा.

निधि तिवारी

कुछ देर में पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ़्तर लाया जाएगा…

निधि तिवारी

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने कांग्रेस दफ्तर पहुंची सोनिया गांधी…

निधि तिवारी

अटल बिहारी वाजपेई को स्मारक के लिए जगह दी जा सकती है तो मनमोहन सिंह के लिए क्यों नहीं- कैप्टन अमरिन्दर सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख कैप्टन अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग कहते हैं, “हम मांग कर रहे हैं कि सरकार स्मारक के लिए जगह मुहैया कराए. अगर जगह दी जा सकती है तो अटल बिहारी वाजपेई को दी जाएगी.” , तो फिर मनमोहन सिंह क्यों नहीं? वह देश के एकमात्र सिख प्रधान मंत्री थे… जब स्मारक बनेगा, तो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी…”

निधि तिवारी

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 8.30 से 9.30 तक लोग कर सकेंगे मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन

निधि तिवारी

निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया.

Exit mobile version