Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए देश के 'मनमोहन',

Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए देश के ‘मनमोहन’, 21 तोपों की सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई

Manmohan Singh Funeral: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे से दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय से निगमबोध घाट पहुंचा.
Former PM Dr. Manmohan Singh

'मनमोहन अमर रहे' के नारे के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई

Manmohan Singh Funeral: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को आज अंतिम विदाई दे दी गई. ‘मनमोहन अमर रहे’ के नारे के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई. दिल्ली के निगम बोध घाट पर 21 तोपों की सलामी के साथ उन्हें विदा किया गया. पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हुए.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे से दिल्ली स्थित AICC (All India Congress Committee) मुख्यालय से निगमबोध घाट पहुंचा. शनिवार सुबह 9 बजे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया गया. यहां से सुबह 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दी.

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया गया. दिल्ली के निगमबोध घाट पर लगभग दोपहर 1 बजे मनमोहन सिंह को मुखाग्नि दी गई.

ज़रूर पढ़ें