MP News: मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. पर्यटक केवल बफर घूमने जा सकते हैं. अगले 3 महीने कोर जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी.
Jabalpur News: रिटायर्ड कैप्टन बहू ने जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेंबन, उनकी पत्नी नीनू मेंबन और बेटा कैप्टन तनय मेंबन पर धर्मांतरण के आरोप लगाए है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है
Sagar: सागर के बामौरा में 1.25 करोड़ रुपए की लागत से बने महाराणा प्रताप सामुदायिक कन्या छात्रावास का श्री परम पूज्य रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के द्वारा लोकार्पण किया गया.
हाल ही में किसान प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यक्रम में शामिल हुआ था. जहां उसने महाराज से कहा था, 'गुरु जी मेरी शादी नही हो रही किसी से शादी करवा दीजिए महाराज, बहुत अकेला हो गया हू.' इस भावुक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद आरोपियों ने किसान को निशाना बनाया.
अध्यक्ष बनने की चर्चा जब-जब हुई तो शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव का नाम सामने आया. लेकिन पिछले एक हफ्ते में ऐसा क्या हुआ कि इस बात की बहुत चर्चा होने लगी कि शिवराज सिंह चौहान के अलावा एक नाम और है जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, और वो भी मध्यप्रदेश से ही हैं.
जयसिंहनगर के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का नया अस्पताल बनवाया. अस्पताल कागजों पर तो आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया गया. लेकिन सच्चाई ये है कि इस नए भवन में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली बैकअप, ऑक्सीजन पाइपलाइन, दवा स्टोर, पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं है.
शनिवार को नेटफ्लिक्स मे प्रसारित कपिल शर्मा शो में स्पेशल गेस्ट के रुप में पहुंचे इंदौर के ट्रैफिक पुलिस के जवान रंजीत सिंह दिखाई दिए. उन्होंने कुछ अनोखे अंदाज में अपनी एंट्री की. रंजीत अपनी डांस स्टेप करते हुए माइकल जेकसन की तरह स्टेज पर पहुंचे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ रहे हैं. चुनाव के नामांकन की प्रकिया 2 जुलाई को खत्म हो जाएगी.
एक दिन पहले वन अपराध के मामले दर्ज करने को लेकर आदिवासियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. आदिवासियों ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के अधिकारी की शिकायत की थी, इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की थी.
शिलॉन्ग SIT रतलाम में जिस मकान में शिलोम को ले गई थी, वो मकान मनोज गुप्ता के नाम पर है. जो कि म्यूचुअल फंड काम करता है. शिलोम की शादी मनोज गुप्ता की बेटी से हुई है. मामले में SIT शिलोम के साथ ही उसके ससुराल वालों की भी संलिप्तता की जांच कर रही है.