देश

Supreme Court

Tirupati Laddu विवाद की जांच के लिए SC ने बनाई SIT, कहा- ये करोड़ों लोगों की आस्था का मामला

Tirupati Laddu: कोर्ट ने कहा कि अदालत को राजनीति का मैदान नहीं बनाया जा सकता. इस मामले की जांच के लिए एक नई टीम बनाई गई है.

Marital Rape

“यह सिर्फ एक सामाजिक समस्या है, कानूनी नहीं”, Marital Rape को अपराध मानने को तैयार नहीं केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में दिया ये जवाब

केंद्र का यह भी तर्क है कि जो महिलाएं वैवाहिक बलात्कार की शिकार हैं, उनके लिए अन्य क़ानूनों में भी उचित उपाय उपलब्ध हैं. धारा 375 के अपवाद 2 को हटाने से विवाह की संस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, ऐसा सरकार का मानना है.

एल्विश यादव और भारती सिंह

दिल्ली पुलिस ने HiBox एप्लीकेशन के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एल्विश यादव और भारती सिंह जैसे बड़े नाम शामिल

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी EASEBUZZ और PhonePe जैसे भुगतान गेटवे का इस्तेमाल करके ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर रहा था. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जे. शिवराम को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पीड़ितों से ठगे गए 18 करोड़ रुपये सत्रुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चार बैंक खातों में जमा किए थे.

राहुल गांधी से मिलते अशोक तंवर

हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका, अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी, घंटेभर पहले पार्टी के लिए मांग रहे थे वोट

अशोक तंवर इस साल जनवरी में बीजेपी में शामिल हुए थे. लेकिन महज आठ महीने में उन्होंने अपनी पार्टी बदली है. उन्हें इस साल के लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया गया था.

Sadhguru

सुप्रीम कोर्ट से Sadhguru को बड़ी राहत, ईशा फ़ाउंडेशन की जांच पर रोक, दोनों महिलाओं का केस भी ट्रांसफर

मामले की सुनवाई करते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा, “हम हाईकोर्ट द्वारा पुलिस के दिए गए निर्देशों पर रोक लगाते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

ईरान-इज़रायल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल, भारत में निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इज़रायल के बीच तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा है. इसके अलावा, चीन द्वारा घोषित आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज ने भी निवेशकों को चिंतित किया है, जिससे भारतीय बाजारों में और अधिक गिरावट आई है.

Haryana Assembly Election 2024

‘मुझे ओलंपिक तक पहुंचाने में प्रियंका गांधी का सबसे बड़ा हाथ’, जुलाना में बोलीं विनेश फोगाट

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, ''जब भी क्षेत्र में निकलती हूं लोगों का प्यार, मेरा कारवां बढ़ता गया है. मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि आपकी बेटी ना किसी के सामने झुकी थी और ना ही किसी के सामने झुकेगी.

Karnataka CM

Karnataka: हाथ में तिरंगा लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने CM सिद्धारमैया के पैरों से उतारे जूते, BJP ने साधा निशाना

Karnataka CM Siddaramaiah: सीएम सिद्धारमैया बुधवार सुबह गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ता को देखा जा रहा है कि वो सिद्धारमैया के जूते उतारने में मदद कर रहा है.

Jan Suraj

Jan Suraj Launched: बिहार में नई राजनीतिक पार्टी की हुई एंट्री, प्रशांत किशोर ने किया जन सुराज का आधिकारिक ऐलान

Jan Suraj Launched: प्रशांत किशोर गांधी जयंती के मौके पर आज आधिकारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम जन सुराज पार्टी है.

Israel-Iran Conflict

“मिडिल ईस्ट संकट में नई आशा का दीप बन सकता है भारत”, ईरान का बड़ा बयान, नेतन्याहू को बताया ‘नया हिटलर’

इराज इलाही ने भारत के मिडिल ईस्ट में प्रभाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत के ईरान और इजरायल दोनों देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इजरायल को समझाने और इस संघर्ष को रोकने में मदद करेगा.

ज़रूर पढ़ें