एयर इंडिया और इंडिगो 23 अप्रैल को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो स्पेशल फ्लाइट भी चला रही हैं. जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से दिल्ली के लिए सुबह 11:30 बजे, वहीं श्रीनगर से मुंबई के लिए दोपहर 12:00 बजे फ्लाइट रहेगी.
Pahalgam Terror Attack: भारत में US उपराष्ट्रपति JD वेंस के दौरे के बीच के जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 28 बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया है. जानिए कब-कब जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को निशाना बनाया गया और कब-कब भारत में VVIPs दौरे के बीच आतंकी हमला हुआ.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 28 हो चुकी है. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. एक-एक संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से भी हैं
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हमला करने वाले आतंकियों की तस्वीरें सामने आ गई है. इस तस्वीर में चार दहशतगर्द दिखाई दे रहे हैं.
Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले में मारे गए शुभम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो घटना से कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शुभम अपने परिवार के साथ हंसी ठिठोली कर रहा था.
पहलगाम में 28 लोगों की मौत का जिम्मेदार और इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल (Sajjad Gul) है, जिस पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है.
Pahalgam Terror Attack: हमलावरों में से एक की पहली तस्वीर सामने आ आई है. सामने आई तस्वीर घटनास्थल की है. जहां आतंकी अपने हाथ में AK-47 बंदूक थामे हुए है. यह तस्वीर आतंकवादी के पीछे की है.
चश्मदीदों के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों से अजान बोलने को कहा और न बोल पाने वालों को गोली मार दी. धर्म की पहचान करके आतंकियों ने पर्यटकों को गोलियों से भून डाला.
Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने IB ऑफिसर मनीष रंजन को गोली मारी. इस हमले में उनकी मौत हो गई है. मनीष रंजन हैदराबाद स्थित आईबी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के रूप में काम करते थे.
Pahalgam Terror Attack: दिल और दिमाग को झकझोरने वाली ये तस्वीर भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल की है. विनय की मौत से 6 दिन पहले दोनों की शादी हुई थी.