घटना के दौरान 40 मिनट तक विमान हवा में ही रहा. हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ. विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 175 यात्री सवार थे. हालांकि कुछ देर के लिए सभी यात्रियों की सांसे हवा में अटक गईं थी.
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यूक्रेन रूसी क्षेत्र के हजारों किमी भीतर इतनी बड़ी संख्या में रूसी विमानों को नष्ट करने में सक्षम था.
भारत लंबे समय से कनाडा से कह रहा है कि वो अपने यहां सक्रिय खालिस्तानी समूहों पर लगाम लगाए. ये समूह कनाडा की धरती से भारत विरोधी गतिविधियां चलाते हैं, जिनमें हिंसक प्रदर्शन और अलगाववादी प्रचार शामिल हैं. निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो के बयानों ने भारत को और नाराज किया, क्योंकि भारत का कहना है कि कनाडा ने बिना सबूत के गंभीर आरोप लगाए.
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा 2025 चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- 'मैं जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं. बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार ही चुनाव परिणाम के बाद भी मुख्यमंत्री बनेंगे.'
Tej Pratap Yadav: जगदानंद सिंह के बेटे RJD सांसद सुधाकर सिंह ने तेजप्रताप यादव के कथित दूसरी शादी के विवाद पर उनका बचाव किया है.
इस नीति का असर साफ दिख रहा है. हरियाणा के उप आबकारी आयुक्त अमित भाटिया का कहना है, “इस बार की नीलामी में कारोबारियों का उत्साह देखने लायक है. ये दिखाता है कि नई नीति को व्यापारियों का भरोसा मिल रहा है.”
धीरेंद्र शास्त्री बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने न सिर्फ बकरीद पर पशु बलि का विरोध किया, बल्कि सभी धर्मों और समुदायों से अपील की कि वे हिंसा को छोड़कर अहिंसा का रास्ता अपनाएं. शास्त्री का मानना है कि समय बदल चुका है. अब हमें पुरानी परंपराओं को नए नजरिए से देखने की जरूरत है.
VIDEO: एक बाइक सवार महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा मचाया और ऑटो ड्राइवर को चप्पल से पीटने लगी. बाद में वह माफी मांगती हुई भी नजर आई. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. जानें क्या है पूरा मामला-
50 साल बाद भी कई सवाल अनुत्तरित हैं. आखिर मिश्रा को किसने मारा? क्या आनंद मार्ग सिर्फ एक बलि का बकरा था? सीबीआई की जांच में क्या कमियां थीं? क्या कोई बड़ी साजिश थी, जिसे दबा दिया गया? वैभव मिश्रा और अश्विनी चौबे जैसे लोग चाहते हैं कि एक नई जांच इन सवालों के जवाब दे.
Sadhguru: दिल्ली हाई कोर्ट ने विभिन्न अनधिकृत वेबसाइट्स और अज्ञात संस्थाओं को AI के माध्यम से सद्गुरु के नाम, छवि, आवाज, और व्यक्तित्व के दुरुपयोग पर रोक लगा दी.