Chhattisgarh News: 21 जुलाई की शाम दंतेवाड़ा के किरंदुल में आई बाढ़ ने सैकड़ों घर तबाह कर दिए. इसके एक सप्ताह बाद ही 27 जुलाई को किरंदुल ने एक बार फिर तबाही देखी. कई बेघर हो गए कई लोगों की जिंदगी भर की कमाई बाढ़ के साथ बह गई.
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में आज महापौर एजाज ढेबर सहित लगभग 60 पार्षद बेंगलुरु और मैसूर दौरे पर रवाना हुए. दोपहर 12.20 बजे की फ्लाइट से सभी पार्षद बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. रायपुर नगर निगम के पार्षदों का यह दौरा एक हफ्ते का है.
Chhattisgarh News: रायपुर रेलवे स्टेशन के परिसर में बड़ा हादसा ताल गया. स्टेशन में लगी लिफ्ट में रेल यात्री फंस गए थे. अचानक आई खराबी के कारण लिफ्ट रुक गया था. लिफ्ट में बच्चे समेत आधा दर्जन यात्री थे. यात्रियों को दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया.
Chhattisgarh News: खैरागढ़ में पूर्व सैनिक महासभा ने हर जवान की कलाई पर राखी बंधे, इसके लिए एक अभियान चलाया है. इस अभियान का खैरागढ़ शहर के सभी वर्गों ने स्वागत किया. इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए "ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र" कार्यक्रम का आयोजन खैरागढ़ जिला में किया गया.
Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले के देवभोग के नांगलदेही में फ्लोराइड जैसी गंभीर बीमारी फैल रही हैं, जिसके चलते यहां के बच्चों के दांत पीले और बाल सफेद हो गए है. इस वजह से गांव के लड़के-लड़कियों की शादी तय नहीं हो रही है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इसे जनहित याचिका माना हैं.
Chhattisgarh News: धमतरी जिले के सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित गांव कोडमुड में 3 साल का कमार बच्चा रविवार के शाम 7:00 बजे से गायब है, बताया जा रहा है कि बच्चा खाना खाने के बाद घर के बाहर खेल रहा था, इसके बाद से गायब था. गायब बच्चा जहां खेल रहा था वहां पर तेंदुए का पैर का निशान देखे गए.
Chhattisgarh News: जगदलपुर में एनएमडीसी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है, नगरनार में स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में शॉर्ट सर्किट से 4 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Chhattisgarh News: आज सभी के पास मोबाईल फोन है उसका सही इस्तेमाल, शिक्षा, व्यापार, जनहित, समाज, देश और राष्ट्र के लिए करना जरूरी है, तभी युवा पीढ़ी इन संचार के माध्यमों से स्वयं का समाज परिवार और देश का नाम रौशन कर सकेगा" ये वक्तव्य बीजापुर के कलेक्टर ने जिले के उन युवाओं के सामने दिया है.
खालिदा जिया मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख हैं. जेल में बंद नेत्री को शेख हसीना का कट्टर विरोधी माना जाता है. शेख हसीना 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बनीं. तब से, उन्होंने और खालिदा जिया ने कई सालों तक बारी-बारी से सरकारें चलाईं .
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही जा रही है कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा, छात्र शिबिर, हिंसा भड़का रही है और बांग्लादेश में छात्र विरोध को राजनीतिक आंदोलन में बदल रही है. इन छात्रों के बारे में कहा जा रहा है कि इन्हें पाकिस्तान की ISI का समर्थन प्राप्त है.