CG News: छत्तीसगढ़ में शहर सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है. नगर निगम और नगरी निकाय चुनाव करीब है. इस सिलसिले में बिलासपुर में उप निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी ने विस्तार न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है, उन्होंने बताया है कि नगरी निकाय चुनाव को लेकर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में संभवत आचार संहिता लग जाएगी.
Chhattisgarh By Election: Chhattisgarh By Election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपना पहला नामांकन दाखिल कर दिया है, इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पैर छूकर सुनील सोनी से आशीर्वाद लिया. दोनों नेता शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे.
Chhattisgarh: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आज ऐसे भी गांव है, जहां के ग्रामीणों को झरिया के पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. हैंडपम्प तो है लेकिन वर्षो से हैंडपंप खराब है. ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नसीब नही हो पा रहा है. मजबूरन ग्रामीणों को झरिया का पानी पीना पड़ रहा है.
Sugam App: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नई पहल की है. छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना सुगम एप को लांच कर दिया गया है. इस ऐप के माध्यम से अब लोग घर बैठे ही मोबाइल में अपनी जमीन और पहचान संबंधी दस्तावेज को खुद प्रमाणित कर जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे.
CG News: रायपुर में एक तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार स्टूडेंट को टक्कर मारने के बाद कैफे में जा घुसी. इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है. कैफे के बाहर बैठे 2 लोगों की जान इस हादसे में बाल-बाल बची. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
CG News: 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान 'दाना' ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है, इसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को आज से 26 अक्टूबर तक कैंसिल कर दिया है. दिवाली से ठीक पहले इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
CG News: सक्ती जिले में आज सुबह बच्चों से भरी स्कूल की निजी बस अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी. इस बस में 15 बच्चे सवार थे. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर बस के अंदर से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बता दें बस पूरी तरह से पानी में डूब गई है. गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई.
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 10 आईएएस अफसर का ट्रांसफर किया है. इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में आदेश जारी किया है. वही रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त भी बनाया गया है.
CG News: प्रदेश की धार्मिक नगरी कहलाने वाले रतनपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों और बदमाशों का हौसला इतना बुलंद है कि अब वे थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे है.
CG News: गढ़चिरौली मुठभेड़ में सी 60 कमांडो को बहुत बड़ी सफलता मिली है, इसमें 16-16 लाख के दो इनामी नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर हो गए है. डीवीसीएम जया उर्फ भूरी और डीवीसीएम सपजी उर्फ अंकंतु दसक तुलावी ढेर, 3 महिला और दो पुरुष नक्सली मारे गए है.