Israel Attack On Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में इजरायली हमले में ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी मारे गए थे. अब इजरायल ने हमला कर ईरानी जनरल को मार दिया. इसकी पुष्टि खुद ईरान की सरकारी मीडिया ने की है. वहीं, इजरायल ने दावा किया कि गुरुवार की रात ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है.
ईरान और इजरायल के बीच शुरू जंग में काफी नुकसान हुआ है. ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई शीर्ष नेतृव्य के अधिकारियों की मौत हो गई है. गुरुवार को हुए हमले में इस्लामिक रिव्यूलेशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. अली मोहम्मद नैनी ईरान में ब्रिगेडियर जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इसके साथ ही उनके पास जनसंपर्क के उप-प्रमुख का भी जिम्मा रहा है.
ईरान-इराक जंग में भी हुए थे घायल
अली मोहम्मद नैनी के पास युद्ध का काफी अनुभव रहा है. ईरान-इराक जंग के दौरान वह जख्मी भी हो गए थे. नैनी IRGC की ओर से बयान जारी करते थे. हाल ही में कुछ दिनों पहले ही उन्होंने दावा किया था कि ईरान कम से कम 6 महीने तक चलने वाले हाई इंटेंसिटी युद्ध के लिए तैयार है. हथियारों को लेकर दावा किया कि कई नई पीढ़ी की ऐसी मिसाइलें और ड्रोन हैं, जिनका अभी तक उपयोग नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ेंः ‘युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा…’, बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, भारत की भूमिका पर दिया बड़ा बयान
इजरायल ने क्या कहा?
ईरान पर हमले को लेकर इजरायल ने दावा किया कि ईरानी सरकार से जुड़ी करीब 130 से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर साइटों पर हमला किया है. हमले अभी भी जारी हैं. हमले में बैलिस्टिक मिसाइल साइटें, UAV और डिफेंस सिस्टम शामिल रहे. इजरायल लगातार गोलीबारी जारी रखे है, ताकि ईरान पर अपनी हवाई श्रेष्ठता का विस्तार किया जा सके. फिलहाल, ईरान भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. अब देखना यह होगा कि आखिर ईरान अब क्या कार्रवाई करता है.
