Thai Cargo Ship Attack In Strait Of Hormuz: मिडिल ईस्ट के महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में बुधवार (11 मार्च) को थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला हो गया. शिप गुजरात की ओर आ रहा था. इस दौरान एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने उसे निशाना बनाया. इस वजह से जहाज में आग लग गई. ओमान की नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 23 क्रू मेंबर को बचा लिया है.
ओमानी नौसेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
थाई कार्गो शिप पर हमले की जानकारी थाईलैंड की नौसेना और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने दी. जांच से मालूम चला कि ये एक बल्क कैरियर शिप है. इस जहाज पर मालिकाना हक प्रेशियस शिपिंग कंपनी के पास है. अनजान प्रोजेक्टाइल से हमले के बाद जहाज पर आग लग गई, जिससे 23 क्रू मेंबर फंस गए.
Thai‑Flagged Cargo Ship Mayuree Naree Hit Near Strait of Hormuz, Fire Forces Crew to Abandon Ship
— Washington Eye (@washington_EY) March 11, 2026
The Thailand‑registered bulk carrier was struck by unknown projectiles as it transited the strategic waterway, sparking a fire and prompting rescue operations for its 23‑member… pic.twitter.com/G0a65KiMsd
ओमानी नौसेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सभी चालक सदस्यों को शिप से बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल शिप को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जिस जगह शिप पर हमला हुआ, वह ओमान के उत्तरी तट से 11 नॉटिकल मील दूर है.
UAE से रवाना हुआ था जहाज
जिस जहाज पर हमला हुआ उसका नाम मयूरी नारी है. शिप संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई से रवाना हुआ था. जहाज UAE के खलीफा पोर्ट से सामान लेकर कांडला बंदरगाह जा रहा था. मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को बंद करने की चेतावनी दी है. कहा है कि जो भी जहाज यहां से गुजरेगा, उस पर हमला करेंगे. हॉर्मूज व्यापारिक और रणनीतिक तौर पर काफी अहम है. इसी समुद्री मार्ग से दुनियाभर का 40 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल की आपूर्ति होती है.
