Vistaar NEWS

पश्चिम एशिया में विवाद के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ी; फिर फैलाना लगा हाथ

After the surge in oil prices, Pakistan extended its hand to the IMF.

तेल की कीमतों में उछाल के बाद पाकिस्तान ने IMF के सामने हाथ फैलाया.

Pakistan Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल आ गया है. तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं इससे पाकिस्तान के लिए काफी मुसीबत बढ़ गई है. इस दौरान पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने चेतावनी देते हुए कहा कि है कि वेस्ट एशिया में लगातार तनाव बढ़ने से पाकिस्तान का हर महीने तेल का इंपोर्ट बिल 600 मिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है.

पाकिस्तान ने IMF के सामने फैलाया हाथ

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंच गईं. इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 118.22 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं. पाकिस्तान की माली हालत पहले से ही खराब है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के अलावा पाकिस्तान में घरेलू ईंधन की की कीमतें बढ़ने से भी पाकिस्तान जूझ रहा है. इस कारण पाकिस्तान फिर अपने पुराने रवैये पर लौट आया है. पाकिस्तान ने मदद के लिए अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) के सामने हाथ फैलाया है.

‘पेट्रोलियम की 3 खेपें आने की उम्मीद है’

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण आर्थिक समस्याएं बढ़ गई हैं. इसलिए सरकार वित्तीय समस्याओं को कम करने के लिए इमरजेंसी प्लान भी तैयार कर रही है. इसके साथ ही मलिक ने रिजर्व को बढ़ाने में मदद करने के लिए फ्यूल का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की है.

वहीं पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को तीन खेपें आने की उम्मीद है. औरंगजेब ने चेतावनी देते हुए कहा कि एलएनजी की आपूर्ति में रुकावट चिंता का विषय बना हुआ है. वहीं होर्मुज रूट के अलावा ईंधन के अन्य वैकल्पिक मार्गों की तरफ जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि ओमान, सऊदी अरब और यूएई के साथ भी बातचीत चल रही है.

पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. पाकिस्तान सरकार ने 7 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी पर काफी बुरा असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, भाई की शादी का दिया था हवाला

Exit mobile version