Vistaar NEWS

अमेरिका पर मंडरा रहा पाकिस्तान की मिसाइलों का खतरा? US खुफिया एजेंसी प्रमुख तुलसी गबार्ड के दावे से ट्रंप की बढ़ी ‘टेंशन’

Tulsi Gabbard On Pakistan Missile

अमेरिकी खुफिया एजेंसी प्रमुख तुलसी गबार्ड

Pakistan Missile: अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी और सीनेट इंटेलिजेंस हियरिंग के दौरान पाकिस्तान को लेकर चेतावनी जारी की है. इसकी वजह से पाकिस्तान का मिसाइल प्रोग्राम. पाकिस्तान ऐसी लंबी दूरी की मिसाइल तैयार कर रहा है, जो अमेरिका तक पहुंच सकती है. अमेरिकी खुफिया कम्युनिटी के अनुसार, पाकिस्तान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अपने बेडे़ में शामिल करने की तैयारी कर रहा है. जिसको लेकर अमेरिका ने चिंता जताते हुए चेतावनी जारी की है. तुलसी गबार्ड का मानना है कि पाकिस्तान अगर इन मिसाइलों को अपने बेडे़ में शामिल करता है, तो वह अमेरिकी का मौजूदा मिसाइल डिफेंस प्रणाली को चुनौती दे सकता है.

क्या बोलीं तुलसी गबार्ड?

तुलसी गबार्ड ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों पर पाकिस्तान काम कर रहा है, जो चिंता का विषय है. इन मिसाइलों में ICBM तकनीक भी शामिल हो सकती है, जो अमेरिका तक हमला करने की रेंज रखती है. हालांकि, पाकिस्तान ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. यह जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी के मुताबिक है. खुफिया विभाग के अनुसार, पाकिस्तान पारंपरिक और परमाणु पेलोड ले जाने वाले एडवांस सिस्टम पर रिसर्च कर रहा है. जो अमेरिकी डिफेंस प्रणाली को चुनौती दे सकता है.

तुलसी गबार्ड ने जताई चिंता

पाकिस्तान की इस मिसाइल को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चिंता जताते हुए चेतावनी दी है. तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान के अलावा ईरान को लेकर चिंता जताई है. गबार्ड ने कहा कि ईरान भी अपने स्पेस लॉन्च टेक्नालॉजी का उपयोग करके 2035 तक ICBM विकसित कर सकता है. उत्तर कोरिया के पास पहले से ही लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं. इसके बावजूद भी उत्तर कोरिया अभी भी अपनी सैन्य शक्तियों को बढ़ाने में जुटा है.

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में हजारों सैनिक तैनात करने की तैयारी, जानें ईरान के खिलाफ Trump का प्लान

अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती

तुलसी गबार्ड के अनुसार, अमेरिका के लिए अगले एक दशक के अंदर सुरक्षा चुनौतियां काफी बढ़ जाएंगी. क्योंकि कई ऐसे देश हैं, जो लंबी दूरी की मिसाइलें तैयार कर रहे हैं. ये मिसाइलें अमेरिका रक्षा कवच को भेद सकती हैं. यह अमेरिका के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.

Exit mobile version