Vistaar NEWS

‘प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं, ये फर्जी खबरें…’, PM नेतन्याहू को लेकर अटकलों पर इजरायल का बयान

Israel PM benjamin Netanyahu Death News

बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबरों के बीच पीएमओ का आया बयान

Israel: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबर उड़ने लगी. इस दौरान नेतन्याहू के ऑफिस ने एक बयान जारी कर अफवाहों पर विराम लगा दिया. ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री एकदम स्वस्थ हैं और खबरों को फर्जी बताया है. कथित तौर पर यह वीडियो AI जेनरेटेड बताया गया है. जानें क्या है मामला?

दरअसल, शुक्रवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें दावा किया गया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं और हाथ ऊपर की ओर करने पर मांस का टुकड़ा दिखाई दिया. हालांकि वीडियो को लेकर अफवाह यह भी उड़ी कि यह वीडियो एआई जेनरेटेड है. इसके बाद नेतन्याहू की मौत को लेकर अफवाहें उड़नें लगी, जिसको लेकर आज इजरायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर सफाई दी है.

अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर ने पूछा-बिबी कहां हैं?

नेतन्याहू की मौत को लेकर अफवाहें उस दौरान और तेज हो गईं, जब अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर Candace Owens ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘बिबी कहां हैं’? Candace Owens ने नेतन्याहू को उनके निकनेम ‘बिबी’ कहकर संबोधित किया. Candace Owens की इस पोस्ट के बाद पूरे सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की मौत की खबर चलने लगी.

ये भी पढ़ेंः Air India ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं, मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से लिया फैसला

नेतन्याहू ने गुरुवार को दिया था बयान

वीडियो वायरल होने के एक दिन पहले ही नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का संयुक्त अभियान उम्मीद के बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इजरायल पहले से कहीं और ज्यादा मजबूत स्थिति में है. इस दौरान नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी नहीं बक्शा जाएगा.

Exit mobile version