‘अगर तेल-गैस भंडार पर हमला हुआ, तो होगा महाविनाश’, ईरान ने US -इजरायल को दी खुली धमकी

US Israel Iran War: ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, सेना के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए बयान दिया कि अगर इजरायल या अमेरिका, ईरान के ऊर्जा संयंत्रों या बंदरगाहों पर हल्का सा भी हमला किया तो गंभीर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
Iran Threat against US Israel War Updates

ईरान ने इजरायल और अमेरिका को दी खुली धमकी

US Israel Iran War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बार फिर अमेरिका और इजरायल को धमकी दी है. ईरान ने साफ कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान ईरान के तेल और गैस संयंत्रों को नुकसान पहुंचता है, तो वह मिडिल ईस्ट में मौजूद एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा. जानें ईरान ने क्या कहा?

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, सेना के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए बयान दिया कि अगर इजरायल या अमेरिका, ईरान के ऊर्जा संयंत्रों या बंदरगाहों पर हल्का सा भी हमला किया तो गंभीर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. उन्होंने अपने इस बयान से अपने दुश्मन देशों को साफ संदेश दिया है.

ईरान ने दी खुली धमकी

सेना के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, “हम हमलावर सरकार और उसके सभी सहयोगियों को चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब दिया जाएगा, कि याद रखेंगे. इस जवाबी कार्रवाई से विनाश होगा. क्षेत्र में सभी तेल और गैस बुनियादी ढ़ांचे जिनमें अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों की भी संपत्ति है, सबको खत्म कर दिया जाएगा.” ईरान ने यूएस और इजरायल को खुली धमकी दे दी है. अब देखना यह होगा कि क्या US-इजरायल, ईरान की इस धमकी से डर जाएंगे या फिर ईरान को जवाब देंगे.

ये भी पढेंः ‘लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से की है शादी’, मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद बोलीं मोनालिसा

अमेरिकी ने ईरान में 5500 से ज्यादा हमले किए

ईरान-इजायल संघर्ष पिछले महीने 28 फरवरी से शुरू है, जो अभी भी चल रहा है. अमेरिकी केंद्रीय कमान के मुताबिक अब तक इस जंग में अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर करीब 5500 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. इसमें 60 से ज्यादा हवाई हमले भी शामिल हैं. ईरान ने उस दौरान यह चेतावनी दी है, जब ईरान-इजरायल जंग अपने चरम सीमा पर है. दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले जारी हैं.

ज़रूर पढ़ें