WhatsApp में आया AI फीचर, अब चैट करना हुआ आसान, जानिए कैसे करता है काम

WhatsApp AI feature: जानकारी के अनुसार, WhatsApp के कुछ बीटा यूजर्स के ऐप में नीचे की तरफ Meta AI का एक नया बटन दिखाई देने लगा है. इस नए AI सेक्शन को जगह देने के लिए कंपनी ने पुराने 'कम्युनिटीज' (Communities) टैब को वहां से हटा दिया है.
WhatsApp AI feature

व्हाट्सएप एआई फीचर

WhatsApp AI feature: आज लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है और वह मैसेंजर एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है. समय-समय पर मेटा कंपनी व्हाट्सएप के फीचर्स में बदलाव करती रहती है, जिससे यूजर्स को काफी सुविधा होती है. हाल ही में व्हाट्सएप ने Meta AI का नया फीचर जोड़ा है, जिसके बाद अब वॉयस कमांड से लेकर स्टिकर और मनपसंद इमेज बनवाना आसान होगा. अब अगर आप किसी से चैट कर रहे हैं और आपको कोई इमेज भेजनी है, तो आपको गूगल पर सर्च करने की ज़रूरत नहीं होगी, बल्कि आप सीधे Meta AI के ज़रिए ही इमेज बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप में Meta AI फीचर के आ जाने से आपके कौन-कौन से काम आसान होने वाले हैं.

Meta AI फीचर कैसे काम करता है?

WhatsApp में Meta AI के लिए एक नया स्पेशल टैब जुड़ने जा रहा है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करना अब और भी आसान होगा. इस नए फीचर की जानकारी Wabetainfo ने दी है. इस टैब की मदद से यूजर्स सीधे AI से बातचीत कर सकेंगे, उसे वॉयस कमांड दे सकेंगे और अपनी पसंद की एनीमेटेड तस्वीरें भी बनवा सकेंगे. आसान शब्दों में कहें तो अब आपको WhatsApp के अंदर ही एक अलग जगह मिलेगी जहां से आप AI के सारे फीचर्स को फटाफट एक्सेस कर पाएंगे.

इस एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखा नया टैब 

Wabetainfo के अनुसार, WhatsApp के नए Android बीटा वर्जन (2.26.6.5) में यह नया AI टैब देखा गया है, जो एक मुख्य केंद्र की तरह काम करेगा जहां AI के सारे टूल्स एक साथ मिलेंगे.

WhatsApp फिलहाल कुछ चुनिंदा Android यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग कर रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी स्क्रीनशॉट सामने आई है कि यह नया टैब दिखने में कैसा होगा.

ये भी पढ़ें-सावधान! मार्केट में आया ‘Digital Lutera’ नाम का नया स्कैम, मिनटों में खाली कर सकता है आपका UPI अकाउंट

Meta AI का नया बटन दिखाई दिया

जानकारी के अनुसार, WhatsApp के कुछ बीटा यूजर्स के ऐप में नीचे की तरफ Meta AI का एक नया बटन दिखाई देने लगा है. इस नए AI सेक्शन को जगह देने के लिए कंपनी ने पुराने ‘कम्युनिटीज’ (Communities) टैब को वहां से हटा दिया है. असल में पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि जल्द ही कम्युनिटीज टैब की जगह पर AI से बातचीत करने का एक नया और खास हिस्सा जोड़ा जाएगा, जो अब हकीकत बनता दिख रहा है.

ज़रूर पढ़ें