Vistaar NEWS

सावधान! मार्केट में आया ‘Digital Lutera’ नाम का नया स्कैम, मिनटों में खाली कर सकता है आपका UPI अकाउंट

UPI virus Threat

यूपीआई वायरस का खतरा

UPI virus Threat: आजकल 10 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का भुगतान डिजिटल माध्यम से हो रहा है. इस डिजिटल युग में आए दिन नए-नए स्कैम सामने आ रहे हैं, जिनसे लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं. अगर आप भी UPI और नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि मार्केट में एक नया खतरा पैदा हो गया है, जिसे ‘Digital Lutera’ वायरस के नाम से जाना जा रहा है. यह मालवेयर आपकी जानकारी के बिना आपके UPI अकाउंट से पैसे चुरा सकता है. इसलिए, यह जानना ज़रूरी है कि यह मालवेयर क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है, ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे.

‘Digital Lutera’ वायरस क्या है?

आसान शब्दों में कहें तो Gadgets360 द्वारा रिपोर्ट किया गया यह नया वायरस आम धोखाधड़ी से कहीं ज्यादा खतरनाक है. इसमें स्कैमर्स आपको कॉल या मैसेज करके जाल में नहीं फंसाते, बल्कि यह एक एडवांस टूलकिट है जो आपके UPI अकाउंट और SMS OTP के सुरक्षा घेरे को भी तोड़ देती है. यह वायरस किसी अनजान APK फाइल के जरिए आपके फोन में घुसता है और जैसे ही आप इसे परमिशन देते हैं, यह आपके बैंक खाते तक अपनी पहुंच बना लेता है.

‘Digital Lutera’ कैसे आपको शिकार बनाता है?

‘Digital Lutera’ को लेकर NPCI ने क्या कहा?

यूपीआई (UPI) सर्विस चलाने वाली संस्था NPCI ने इस मामले पर अपनी बात साफ कर दी है. उनका कहना है कि उन्होंने इस खतरनाक वायरस की पूरी जांच कर ली है और घबराने की जरूरत नहीं है. NPCI के अनुसार, UPI सिस्टम में पहले से ही सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम मौजूद हैं, जो यूजर्स के पैसों को इस तरह के खतरों से पूरी तरह सुरक्षित रखते हैं.

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से नहीं होना पड़ेगा दो-चार! बिना गैस बनाएं ये टेस्टी चीजें

‘Digital Lutera’ स्कैम से कैसे बचें?

Exit mobile version