अब घर बैठे कर सकते हैं Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट, यहां जानिए आसान तरीका और फीस
Aadhaar mobile number update
Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ये खबर आपके लिए हैं. अब आपको मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं, और ना ही किसी भी ऑनलाइन दुकान पर जाने की आवश्यकता है.यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने कुछ वक्त पहले ही एक नया आधार मोबाइल एप पेश किया है जो अब यूजर्स को कई सुविधाएं दे रहा है. इस ऐप के माध्यम से आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में खुद ही अपना नंबर लिंक कर सकते हैं.
हाल ही में इस ऐप में आया था अपडेट
इस ऐप में अभी भी मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका वैसा ही है. दरअसल हाल में इस ऐप में अपडेट जारी किया गया था. इस वजह से लोगों के मन में सवाल था कि कहीं आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका तो चेंज नहीं हो गया. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स घर बैठे ही अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट सेंड कर सकते हैं, जिससे आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है.
आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको इन आसान टिप्स को फॉलो करना होगा.
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आधार मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- इसके बाद ऐप के होम पर पर दिए गए सर्विस बटन के टैब पर जाएं
- इधर आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन दिख जाएगा.
- इसके बाद कंटीन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर टैप करें.
- अब इधऱ वो न्यू मोबाइल नंबर एंटर करें जिसे आपको अपडेट करना हैं.
- एंटर किए गए मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को यहां एंटर करके सबमिट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर बताएं गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को फॉलो करें.
इसी ऐप पर कर सकते हैं स्टेटस चेक
प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को सेंड कर दी जाएगी. इस सुविधा के लिए यूजर्स को लगभग 75 रुपये की फीस देनी पड़ेगी. रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद इसी ऐप पर आप अपनी रिक्वस्ट का अपडेट चेक कर सकते हैं. आमतौर मोबाइल नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है.