स्मार्टफोन की ये गलतियां खाली कर सकती हैं आपका बैंक अकाउंट, आज ही बदलें अपनी आदत

Smartphone Safety Tips: पब्लिक वाई-फाई सुविधाजनक तो होता है लेकिन कैफे या स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इसका इस्तेमाल खतरा भरा हो सकता है. हैकर्स ऐसे नेटवर्क के जरिए आपकी बैंकिंग या निजी जानकारी चुरा सकते हैं.
Smartphone Safety Tips

स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाएं

Smartphone Safety Tips: स्मार्टफोन आज हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां जैसे कमजोर पासवर्ड, असुरक्षित ऐप्स या पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल हमारे डेटा को खतरे में डाल सकता है. अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि हम ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और सिक्योरिटी सेटिंग्स का ध्यान रखें. थोड़ा भी सतर्क होकर आप अपनी निजी जानकारी को लीक होने से बचा सकते हैं और सुरक्षित इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं.

पब्लिक वाईफाई से बचें

पब्लिक वाई-फाई सुविधाजनक तो होता है लेकिन कैफे या स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इसका इस्तेमाल खतरा भरा हो सकता है. हैकर्स ऐसे नेटवर्क के जरिए आपकी बैंकिंग या निजी जानकारी चुरा सकते हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप फोन का ‘ऑटो-कनेक्ट’ फीचर बंद रखें और ऐसे नेटवर्क पर कोई भी पैसों का लेन-देन न करें. अगर इस्तेमाल करना मजबूरी हो तो सुरक्षा के लिए VPN का प्रयोग करना सबसे अच्छा रहता है.

इन बातों का जरूर ध्यान रखें

  • ऐप इंस्टॉल करते समय बिना देखे सभी परमिशन ‘Allow’ न करें.
  • ऐप को केवल वही जानकारी एक्सेस करने दें, जो उसके काम के लिए जरूरी हो.
  • जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें फोन से तुरंत डिलीट कर दें.
  • ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें क्योंकि नए वर्जन में बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं.
  • समय-समय पर फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि किस ऐप के पास कौन सी परमिशन है.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी घर पर EV कार चार्ज करते हैं? इन गलतियों से खतरे में पड़ सकती है जान, रहें सावधान!

टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें

आसान और कमजोर पासवर्ड रखने से डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है. सुरक्षा के लिए हर अकाउंट का पासवर्ड अलग रखें और उसमें अक्षर, नंबर व स्पेशल कैरेक्टर (जैसे @, #, $) का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, अपने बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें, ताकि पासवर्ड लीक होने पर भी आपका डेटा सुरक्षित रहे.

ज़रूर पढ़ें