मार्केट में आने वाले हैं Samsung के ये दो नए फोन, लॉन्च से पहले ही सामने आया लुक, जानें फीचर्स
Image Source _ SAMSUNG INDIA
Samsung जल्द ही मार्केट में अपने दो नए फोन लाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने इन अपकमिंग फोंस का नाम गैलेक्सी A37 और गैलेक्सी A57 रखा है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी भी इन दोनों फोन की लॉन्च डेट के बारे में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी हैं. लेकिन इस बीच फोन के हैंड्स ऑन वीडियो सामने आ गए हैं. इन वीडियो को X यूजर @VerdeSelvans ने शेयर किया है.
कैसी होगी फोन की डिजाइन
जारी हुए वीडियो से फोन की डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल रहा हैं. ये फोन तीन लैंस वाले वर्टिकल कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किए जाएंगे. डिवाइसेज के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया गया है. ये फोन फुल एचडी+AMOLED डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट और Fxynos चिपसेट के साथ आएंगे. गैलेक्सी A37 का जो वीडियो सामने आया है उसमे फोन को ग्रीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है.
गैलेक्सी A37 के फीचर्स
ये फोन फ्लैट डिस्प्ले और थोड़े थिक बेजल्स के साथ मार्केट में एंट्री करेगा. फोन की राइट एज पर हल्की उठी हुई पोजिशन में वॉल्यून रॉकर्ज दिए गए हैं. वीडियो देखकर कंपनी का ये फोन भी त्रिपल कैमरा यूनिट वाला लग रह रहा है. फोन की डिस्प्ले में सेल्फी शूटर के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है. कैमरा मॉड्यूल के बाहर एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है.
गैलेक्सी A57 के फीचर्स
गैलेक्सी A57 के वीडियो में फोन का पर्पल शेड दिखाया गया है. इस फोन में भी आपको फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के साथ पंच होल कट आउट दिखेगा. हालांकि इसके बेजल A37 के मुकाबलें थोड़े से थिन है. यह फोन भी आइलैंड 2.0 डिजाइन वाला होगा. इसका रियर कैमरा मॉड्यूल भी A37 के जैसा ही है. रिपोर्ट की माने तो फोन इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है.
Here’s a real-life look at the Samsung Galaxy A57 5G.
— Bradley (@VerdeSelvans) March 15, 2026
The purple color looks amazing 😍😍 — it reminds me of the purple on the iPhone 12. pic.twitter.com/40qcesy2BT
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मठ जहां 470 सालों से मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा प्रसाद, हर दिन 300 लोगों को मिलता है भोजन