Realme ने लॉन्च किया नया धांसू फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स, मात्र इतनी है कीमत
Realme C83 5G फोन
Realme C83 5G: अगर आप एक नया और सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मार्केट में कई कंपनियों के कम कीमत वाले अच्छे फोन मिल जाते हैं, लेकिन आज हम जिस फोन के बारे में आपको बताने वाले हैं, उसकी बात ही अलग है. दरअसल, हाल ही में Realme ने भारतीय बाजार में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसके दमदार फीचर्स और किफायती कीमत इसे दूसरे मोबाइल फोन से अलग बनाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उस फोन के बारे में जो आज मार्केट में महंगे से महंगे स्मार्टफोन को टक्कर दे रहा है.
Realme ने कौन सा नया फोन लॉन्च किया?
Realme के फोन अपनी लॉन्ग-लाइफ परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं. कंपनी ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए भारतीय बाजार में Realme C63 5G लॉन्च किया है. इस फोन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) समेत कई ऐसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
Realme C83 5G फोन के फीचर्स और कीमत
- Realme C83 5G में 7000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो पूरे दिन इस्तेमाल करने के बाद भी खत्म नहीं होती.
- इस फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन चलाने और गेमिंग का अनुभव बहुत स्मूथ रहता है.
- फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, ताकि मल्टीटास्किंग के दौरान फोन लैग (lag) न करे.
- इसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है, जिसमें आपको 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
दूसरे मॉडल कितने में मिल रहे हैं?
- इस फोन का दूसरा मॉडल 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत मार्केट में 14,499 रुपये है.
- सबसे पावरफुल मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला है, जिसे 17,499 रुपये में लॉन्च किया गया है.
- इन सभी मॉडल्स की सेल 7 मार्च 2026 से शुरू हो रही है.
Realme C83 5G के क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स हैं?
- Realme C83 5G में 6.8-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है.
- इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल हुआ है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बहुत स्मूथ लगती है.
- तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 900 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
Realme C83 5G फोन का प्रोसेसर
- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 6nm तकनीक पर बना है. यह प्रोसेसर बजट में अच्छी 5G स्पीड और गेमिंग के लिए जाना जाता है.
- 4-साल तक के लैग-फ्री अनुभव के साथ यह रोजाना के काम और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है.
Realme C83 5G का कैमरा और दूसरे फीचर्स
- इस फोन के पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 13MP का है.
- वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है.
- फोन को तुरंत अनलॉक करने के लिए इसके पावर बटन पर ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
- फिंगरप्रिंट के साथ-साथ इसमें सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक का फीचर भी मिलता है.
ये भी पढ़ें-सस्ती हुईं Ola की इलेक्ट्रिक बाइक्स! बहुत कम रह गई कीमत, जानिए नया रेट
कितने वाट का चार्जर दिया गया है?
- Realme C83 5G फोन में 7000mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है.
- बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
- गाने सुनने और कॉल के लिए इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है, ताकि आप वायर वाले इयरफोन आसानी से इस्तेमाल कर सकें.