बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख तक का लोन, ऐसे करें PM Mudra Yojana में अप्लाई
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना
Pradhan Mantri MUDRA Yojana: केंद्र सरकार ने अप्रैल 2015 में मुद्रा योजना की शुरुआत की, ताकि छोटे कारोबारी और दुकानदार आसानी से अपना काम शुरू कर सकें. इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें 20 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी या संपत्ति गिरवी रखे मिल जाता है. यह खास तौर पर रेहड़ी-पटरी वालों, कारीगरों और नए स्टार्टअप के लिए बनाया गया है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक रुकावट के अपने सपनों को पूरा कर सकें.
मुद्रा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब छोटे कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन मिल सकता है, जिसकी सीमा बजट 2024-25 में 10 लाख रुपये से बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है. इस योजना को मुख्य रूप से चार श्रेणियों जैसे शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस में बांटा गया है. खास तौर पर नया काम शुरू करने वालों के लिए ‘शिशु लोन’ के तहत 50,000 तक की मदद बिना किसी गारंटी या सिक्योरिटी के दी जाती है.
किस कैटेगरी में कितना मिलता है लोन?
- शिशू: छोटे लेवल पर नया काम शुरू करने के लिए 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद.
- किशोर: काम को थोड़ा और बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन.
- तरुण: स्थापित बिजनेस को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की राशि.
- तरुण प्लस: और अधिक बिजनेस बढ़ाने के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपये तक का लोन, जो उन लोगों को मिलता है जिन्होंने तरुण लोन समय पर चुकाया हो.
बिना गारंटी लोन कैसे मिलेगा?
मुद्रा लोन की सबसे बड़ी खूबी इसका आसान प्रोसेस है. सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती है, इसलिए इसमें कागजी कार्रवाई बहुत कम है. खास बात यह है कि 50,000 रुपये तक के ‘शिशु लोन’ के लिए आपको न तो कोई गारंटी देनी पड़ती है और न ही कोई प्रोसेसिंग फीस चुकानी होती है.
ये भी पढ़ें-नौकरी बदलते ही तुंरत करें EPF से जुड़ा ये काम, नहीं तो अटक सकती है रकम!
लोन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी प्रमाण.
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट जरूरी.
- यदि बिजनेस चल रहा है, तो उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या लाइसेंस.
- बैंक आपसे आपके काम का प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मांग सकता है.
लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
- इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले Udyamimitra.in या JanSamarth Portal पर जाकर ‘Apply Now’ चुनें.
- फिर अपनी निजी जानकारी और जितने लोन की जरूरत है, वह राशि भरें.
- इसके बाद मांगे गए सभी कागजों को डिजिटल रूप में अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें.
- आप अपने नजदीकी किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक शाखा में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.