PM Kisan 22nd Installment: करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, कल जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जानिए कैसे करें चेक

PM Kisan 22nd Installment: जानकारी के अनुसार, कल यानी 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है. वहीं अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार किस शहर या राज्य से बटन दबाकर देश भर के किसानों के खातों में यह पैसा ट्रांसफर करेंगे.
PM Kisan 22nd installment

पीएम किसान की 22वीं किस्त कल मिलेगी

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह पैसा साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है. जानकारी के अनुसार, कल यानी 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है. वहीं अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार किस शहर या राज्य से बटन दबाकर देश भर के किसानों के खातों में यह पैसा ट्रांसफर करेंगे.

कितने किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?

  • पीएम किसान योजना की अब तक 21 किस्ते किसानों को मिल चुकी हैं.
  • अब अगली यानी 22वीं किस्त भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है.
  • यह पैसा कल 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में आएगा.
  • सरकार सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये भेजेगी.
  • सरकारी वेबसाइट के अनुसार, इस बार 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा.
  • योजना की यह राशि बिना किसी रुकावट के सीधा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुचेंगी.

कल कितने पैसे जारी करेगी सरकार?

  • करोड़ों किसान इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का फायदा उठा सकेंगे.
  • सरकारी वेबसाइट के अनुसार, इस बार कुल 18 हजार 640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें- क्या आपका LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, दो हफ्ते ज्यादा चलेगी गैस

किस राज्य से पीएम मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने के लिए हर बार एक खास कार्यक्रम रखा जाता है.
  • इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहते हैं और देश के किसानों से बातचीत करते हैं.
  • योजना की 22वीं किस्त जारी करने के लिए पीएम मोदी खुद असम के गुवाहाटी जाएंगे.

पीएम किसान की 22वीं किस्त कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) खोलें.
  • फिर मेन पेज पर जाकर ‘Farmers Corner’ वाले सेक्शन को चुनें.
  • वहां दिए गए ‘Beneficiary Status’ बटन पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरें.
  • अंतिम में ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी किस्तों की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

ज़रूर पढ़ें