Vistaar NEWS

आधार से घर बैठे बनाएं पैन कार्ड, 31 मार्च से पहले करें आवेदन वरना चूक जाएगा मौका

pan card

पैन कार्ड

PAN Card: 1 अप्रैल से पैन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि आप 31 मार्च से पहले ही अपना पैन कार्ड बनवा लें. अच्छी बात यह है कि अब पैन कार्ड बनवाना बहुत आसान हो गया है. इसके लिए आपको किसी भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है, सिर्फ आधार कार्ड की मदद से आप इसे घर बैठे बनवा सकते हैं. अगर आपके पास अब तक पैन कार्ड नहीं है, तो समय रहते आधार के जरिए इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि आने वाले नए नियमों के कारण आपको कोई परेशानी न हो.

पैन कार्ड के नियमों में क्या-क्या बदलाव होगा?

1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में पैन कार्ड (PAN) बनवाने के नियम बदलने जा रहे हैं, जिसके बाद आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र जैसे अतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. इससे बचने के लिए आपके पास 31 मार्च 2026 तक का समय है, जब आप केवल अपने आधार कार्ड के जरिए तुरंत और मुफ्त में पैन कार्ड बनवा सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और ई-केवाईसी (e-KYC) पर आधारित है, जो कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है. इसलिए नए नियम लागू होने से पहले इस आसान सुविधा का लाभ उठाना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें-India Post Office की सुपरफास्ट सर्विस, 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, देरी होने पर पूरा पैसा वापस

आधार से पैन कार्ड घर बैठे कैसे बनाएं?

Exit mobile version