गैस खत्म होने की चिंता छोड़ें! किचन में इंडक्शन के अलावा भी हैं ये 5 शानदार ऑप्शन

LPG Shortage Solutions: सिर्फ खाना गर्म करने ही नहीं, बल्कि खाना पकाने के लिए भी माइक्रोवेव एक शानदार विकल्प है. इसमें आप चावल, पास्ता, सब्जियां और रेडी-टू-ईट भोजन आसानी से बना सकते हैं. साथ ही बेकिंग और स्टीम कुकिंग के लिए भी यह बहुत उपयोगी है.
LPG shortage Solutions

गैस के अलावा इन तरीकों से खाना बनाएं

LPG Shortage Solutions: एलपीजी की कमी की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर शहरों में जहां रसोई पूरी तरह गैस पर निर्भर है. अगर सप्लाई रुकती है, तो आम घरों से लेकर होटलों तक का काम ठप हो सकता है. ऐसे में लोग अक्सर सिर्फ इंडक्शन को ही एकमात्र ऑप्शन मानते हैं, लेकिन खाना पकाने के और भी कई तरीके मौजूद हैं. गैस संकट से निपटने के लिए अब इन दूसरे साधनों पर चर्चा करना जरूरी हो गया है ताकि किचन का काम न रुके.

इलेक्ट्रिक केतली

इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने तक सीमित नहीं है. गैस न होने पर यह मैगी, अंडे, सूप और ओट्स जैसे हल्का खाना झटपट बनाने का एक बेहतरीन और आसान जरिया है.

माइक्रोवेव ओवन

सिर्फ खाना गर्म करने ही नहीं, बल्कि खाना पकाने के लिए भी माइक्रोवेव एक शानदार विकल्प है. इसमें आप चावल, पास्ता, सब्जियां और रेडी-टू-ईट भोजन आसानी से बना सकते हैं. साथ ही बेकिंग और स्टीम कुकिंग के लिए भी यह बहुत उपयोगी है.

इलेक्ट्रिक राइस कुकर

राइस कुकर का इस्तेमाल केवल चावल तक सीमित नहीं है. गैस न होने पर इसमें दाल, खिचड़ी, सूप और कई तरह की सब्जियां भी झटपट तैयार की जा सकती हैं. यह खाना पकाने का एक सरल और तेज तरीका है.

कोयला या लकड़ी की भट्टी

पुराने समय से ढाबों और होटलों में कोयले या लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल होता आया है. गैस संकट के समय यह एक बेस्ट ऑप्शन है, हालांकि इसके लिए खुली जगह और पहले से थोड़ी तैयारी की जरूरत पड़ती है.

ये भी पढ़ें-क्या आपका LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, दो हफ्ते ज्यादा चलेगी गैस

सोलर स्टोव

सूरज की रोशनी से चलने वाला सोलर स्टोव एक आधुनिक और सस्ता विकल्प है. इसकी प्लेट छत पर लगती है और चूल्हा किचन में रखा जा सकता है. एक बार लग जाने के बाद, आप बिना गैस या बिजली के खर्च के धूप की मदद से खाना बना सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें