क्या आपका LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, दो हफ्ते ज्यादा चलेगी गैस

LPG Gas Cylinder Saving Tips: घरेलू सिलेंडर की रिफिलिंग का समय बढ़ाकर अब 21 से 25 दिन कर दी गई है ताकि लोग स्टॉक जमा न करें. ऐसे में गैस की बचत करना बेहद जरूरी है. रसोई की कुछ छोटी आदतों को बदलकर और सही तरीके से खाना पकाकर आप सिलेंडर की खपत कम कर सकते हैं.
gas cylinder

इन आसान तरीकों से बचाएं गैस

LPG Gas Cylinder Saving Tips: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में एलपीजी (LPG) की किल्लत बढ़ गई है. मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों के होटलों में कामकाज प्रभावित हो रहा है और कमर्शियल गैस की सप्लाई पर भी सख्ती बरती जा रही है. घरेलू सिलेंडर की रिफिलिंग का समय बढ़ाकर अब 21 से 25 दिन कर दी गई है ताकि लोग स्टॉक जमा न करें. ऐसे में गैस की बचत करना बेहद जरूरी है. रसोई की कुछ छोटी आदतों को बदलकर और सही तरीके से खाना पकाकर आप सिलेंडर की खपत कम कर सकते हैं, जिससे आपका सिलेंडर दो हफ्ते ज्यादा तक चल सकता है.

मीडियम आंच करके खाना पकाएं

खाना जल्दी पकाने के चक्कर में तेज आंच का इस्तेमाल करना गलत है, क्योंकि इससे गैस ज्यादा खर्च होती है और खाना जलने का डर भी रहता है. इसके बजाय दाल, सब्जी और चावल जैसी चीजों को मध्यम मीडियम आंच पर पकाना सबसे बेहतर है. इससे खाना अंदर तक अच्छी तरह पकता है और गैस की भी काफी बचत होती है.

प्रेशर कुकर बचाएगा गैस

गैस की बचत के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन तरीका है. इसमें भाप बाहर नहीं निकलती जिससे दाल, चावल और सब्जियां बहुत तेजी से पकती हैं. कुकर में खाना बनाने से न केवल आपका समय बचता है, बल्कि गैस की खपत भी काफी कम हो जाती है.

खाना बनाते समय ढक्कन लगाना न भूलें

खाना पकाते समय बर्तन को ढक्कन से ढकना गैस बचाने का आसान तरीका है. ढक्कन लगाने से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी पक जाता है, जबकि खुला छोड़ने पर भाप बाहर निकल जाती है और गैस ज़्यादा खर्च होती है.

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से नहीं होना पड़ेगा दो-चार! बिना गैस बनाएं ये टेस्टी चीजें

गैस जलाने से पहले ये काम जरूर कर लें

अक्सर लोग चूल्हा जलाने के बाद सब्जियां काटना या मसाले ढूंढना शुरू करते हैं, जिससे गैस फालतू बर्बाद होती है. गैस बचाने का स्मार्ट तरीका यह है कि कुकिंग शुरू करने से पहले सारी तैयारी पहले ही कर लें. इससे खाना भी जल्दी बनेगा और गैस की अनावश्यक बर्बादी भी नहीं होगी.

गैस बचाने के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल करें

खाना पकाने के लिए फ्लैट तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि ये बर्नर पर पूरी तरह फिट बैठते हैं और आंच सीधे बर्तन तक पहुंचती है. इसके साथ ही टेढ़े-मेढ़े या पतले तले वाले बर्तनों में गर्मी सही से नहीं फैलती, जिससे खाना पकने में ज़्यादा समय लगता है और गैस बर्बाद होती है.

ज़रूर पढ़ें