Vistaar NEWS

LPG eKYC नहीं किया तो रुक सकती है सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें ई-केवायसी

lpg cylinder

गैस सिलेंडर

LPG eKYC: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते पूरे देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है. इसी बीच सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब एलपीजी गैस का e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अब घर बैठे आसानी से मोबाइल ऐप और ‘आधार फेस आरडी’ (FaceRD) ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

किस ऐप के जरिए एलपीजी e-KYC करें?

बता दें कि जिन उपभोक्ताओं के पास इंडेन (Indane) गैस का कनेक्शन है, वे ‘इंडियनऑयल वन’ (IndianOil ONE) ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं. वहीं भारत गैस के उपभोक्ता ‘हेलो बीपीसीएल’ (Hello BPCL) ऐप का इस्तेमाल करके e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी कंप्यूटर की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं.

घर बैठे एलपीजी e-KYC कैसे करें?

एलपीजी e-KYC कराना किसे जरूरी है?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से कहा है कि e-KYC कराना बहुत जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है.

इन दिनों गैस की किल्लत के चलते सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें ट्रेंड कर रही हैं, जिनमें सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य बताया जा रहा है. लेकिन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनकी e-KYC अभी तक नही हुई है.

ये भी पढ़ें-आपके इलाके में PNG गैस कनेक्शन मिलता है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन चेक

PNG वाले LPG गैस का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं

इसके अलावा, सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए कहा है कि जिन लोगों के घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, वे अब सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. नए नियमों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन है, उन्हें तुरंत अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन बंद करना होगा. यानी उपभोक्ताओं को दोनों में से एक ही ऑप्शन चुनना होगा.

Exit mobile version