एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा एजेंसी, घर बैठे कॉल-SMS से ऐसे करें बुक
घर बैठे गैस सिलेंडर करें बुक
LPG Cylinder Booking Process: अगर आपके घर का गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है या खत्म हो चुका है और आप इसे भरवाने के लिए गैस एजेंसी जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. जिस तरीके से आज घर बैठे हर काम मोबाइल के माध्यम से हो रहा है, ठीक उसी तरह Indane, HP Gas और Bharat Gas तीनों कंपनियों के गैस घर बैठे कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप के जरिए बुक हो जाते हैं. आपको बार-बार गैस भरवाने के लिए एजेंसी नहीं जाना पड़ेगा और आप कुछ ही मिनटों में घर बैठकर बुकिंग कर सकते हैं. इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपको परेशानियों से भी राहत मिलेगी.
कॉल करके कैसे बुक करें एलपीजी सिलेंडर?
अगर आपके पास HP Gas का कनेक्शन है, तो गैस भरवाने के लिए एजेंसी नहीं जाना होगा और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा. आप घर बैठे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, यदि इस नंबर के जरिए सिलेंडर बुक नहीं होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप 94936 02222 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी गैस बुक कर सकते हैं.
भारत-इंडेन गैस के सिलेंडर इस नंबर पर बुक करें
वहीं जो भारत गैस (Bharat Gas) के उपभोक्ता हैं वे 77150 12345 या 77180 12345 नंबर पर कहीं से भी और कभी भी कॉल करके LPG गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, यह सुविधा Indane गैस वालों के लिए भी उपलब्ध है. इंडेन गैस के यूजर्स 77189 55555 नंबर पर कॉल या SMS करके आसानी से गैस बुक कर सकते हैं.
WhatsApp से कैसे करें एलपीजी गैस सिलेंडर बुक?
अगर किसी कारणवश कॉल या SMS के जरिए गैस बुक नहीं हो पाती है, तो आपके पास एक और ऑप्शन उपलब्ध है. उपभोक्ता अपनी संबंधित कंपनियों के नंबर पर WhatsApp के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए सभी कंपनियों के अलग-अलग नंबर दिए गए हैं, जिन्हें आप फोन में सेव करके बुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
लीडिंग कंपनियों के बुकिंग नंबर्स
- Indane Gas WhatsApp: 75888 88824
- HP Gas WhatsApp: 92222 01122
- Bharat Gas WhatsApp: 1800 22 4344
WhatsApp के जरिए इन नंबरों पर आपको गैस बुक करने के लिए ‘Hi’ या ‘Refill’ लिखकर मैसेज करना होता है. इसके बाद स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना होता है, जिसके बाद आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें-आपके इलाके में PNG गैस कनेक्शन मिलता है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन चेक
मोबाइल ऐप से कैसे गैस बुक करें?
इसके अलावा, आपके लिए मोबाइल ऐप के जरिए गैस बुक करना और भी आसान होगा.
- Indane: IndianOil ONE ऐप
- HP Gas: HP Gas ऐप
- Bharat Gas: Hello BPCL ऐप
इन ऐप्स (Apps) को लॉगिन करने के बाद आप सिलेंडर बुकिंग, पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी घर बैठे देख सकते हैं. इन सभी ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.