भारत में लॉन्च हुई Lexus ES 500e कार, जानिए कीमत-रेंज और शानदार फीचर्स

Lexus ES 500e Launch: Lexus ने अपनी नई ES 500e को 89.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है. कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि इसका हाइब्रिड मॉडल भी आएगा, जिसकी कीमतों का खुलासा इस साल के आखिर तक किया जाएगा.
lexus es 500e car

lexus es 500e कार

Lexus ES 500e Launch: अगर आप कम बजट में शानदार लग्जरी कार ढूंढ रहे हैं, तो Lexus आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आई है. कंपनी ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e लॉन्च कर दी है. यह कार न केवल दिखने में बहुत स्टाइलिश और आधुनिक है, बल्कि इसमें ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. अगर आप बेहतरीन डिजाइन और लग्जरी का अनुभव चाहते हैं, तो यह कार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है

इस कार के साथ ही Lexus ने ऑफिशियल तौर पर भारत के इलेक्ट्रिक गाड़ी मार्केट में कदम रख दिया है, यानी यह भारत में कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है. खास बात यह है कि यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक ही नहीं, बल्कि पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल में भी उपलब्ध होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके हाइब्रिड मॉडल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

Lexus ES 500e कार की कीमत कितनी है?

Lexus ने अपनी नई ES 500e को 89.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है. कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि इसका हाइब्रिड मॉडल भी आएगा, जिसकी कीमतों का खुलासा इस साल के आखिर तक किया जाएगा. तकनीक की बात करें तो यह कार उसी खास TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसका इस्तेमाल मशहूर Toyota Camry में भी होता है.

Lexus ES 500e कार में क्या-क्या फीचर्स हैं?

  • लेक्सस ने अपनी इस सेडान का आठवां जनरेशन नए डिजाइन और शानदार इंटीरियर के साथ पेश किया है.
  • कार में 74.69kWh की दमदार बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जो मिलकर 343hp की पावर जेनरेट करती हैं.
  • कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 580 किलोमीटर तक चल सकती है और साथ ही घर के लिए 11kWh का चार्जर भी फ्री मिल रहा है.
  • साइज के मामले में भी यह पहले से बड़ी है. इसकी लंबाई 5,145mm और चौड़ाई 1,920mm है, जबकि खराब रास्तों के लिए इसमें 158mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है.

ये भी पढ़ें-3 किलोवाट सोलर प्लांट में कितने AC-पंखे चल सकते हैं? जानिए फायदे और इस्तेमाल

ये हैं खास फीचर्स

  • इसमें ड्राइवर के लिए 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन दी गई है और मनोरंजन के लिए 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है.
  • गाड़ी में मार्क लेविंसन कंपनी का बेहतरीन साउंड सिस्टम लगा है. इसमें वायरलेस तरीके से एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • छत पर पूरी चौड़ाई वाला पैनोरोमिक ग्लास सनरूफ दिया गया है और आगे की सीटों में तापमान सेट करने और मेमोरी फंक्शन की सुविधा है.
  • टक्कर से बचाने के लिए वार्निंग सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग भी शामिल है.

ज़रूर पढ़ें