Vistaar NEWS

WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे? जानिए WhatsApp Plus नियम को लेकर बड़ा अपडेट

Whatsapp

WhatsApp Plus फीचर

WhatsApp Plus: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. वॉट्सऐप एक अहम बदलाव करने जा रहा है, जिसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ सकता है. अभी तक यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे दूसरे ऐप्स पर सब्सक्रिप्शन प्लान का विकल्प देखने को मिलता था, लेकिन अब यह फीचर वॉट्सऐप में भी लागू होने वाला है. इस नियम के चर्चाओं में आने के बाद यूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे या सब्सक्रिप्शन लेना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं वॉट्सऐप के इस नए नियम के बारे में.

क्या वॉट्सऐप चलाने के लिए पैसा देना होगा?

पिछले कुछ समय से चर्चा है कि कंपनी ‘WhatsApp Plus’ नाम से एक प्रीमियम यानी पेड प्लान ला सकती है. इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को खास थीम, नए स्टिकर्स और 20 चैट्स तक पिन करने जैसे एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे. लेकिन राहत की बात यह है कि वॉट्सऐप की में सेवाएं जैसे मैसेज भेजना, ऑडियो-वीडियो कॉल करना और फोटो-वीडियो शेयर करना हमेशा की तरह पूरी तरह फ्री रहेंगी. सरल शब्दों में कहें तो आम यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा और न ही उनके अनुभव में कोई बदलाव आएगा. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है वॉट्सऐप का इस्तेमाल करना पहले जैसा ही मुफ्त रहेगा.

ये भी पढ़ें-क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या होगा? जेल या जुर्माना, जानिए क्या कहता है कानून

पेड प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

Exit mobile version