LPG किल्लत के बीच इंडक्शन बना सहारा, जानिए एक घंटे चलाने पर कितनी बिजली खर्च होगी

Induction Cooktop Electricity Consumption: LPG किल्लत के बीच इंडक्शन कुकटॉप को गैस स्टोव के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. इसकी मदद से तेजी के साथ खाना तैयार होता है.
induction cooktop

सांकेतिक तस्वीर

Induction Cooktop Electricity Consumption: ईरान-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर पूरी दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है. स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसका सीधा प्रभाव भारत पर भी पड़ा है. देश में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है. सरकार ने डॉमेस्टिक सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन निर्धारित कर दिए हैं. इससे लोगों को गैस सिलेंडर मिल मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि लोग गैस स्टोव के विकल्प तलाशने लगे हैं, जिनमें एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक कुकर और इंडक्शन हैं.

इंडक्शन की बढ़ी मांग

  • LPG की सप्लाई में कमी की वजह से इंडक्शन की खरीदी में उछाल देखा गया है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कीमतों में भी 2 से 5 हजार तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
  • मार्केट में इसे गैस स्टोव के प्राथमिक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

इंडक्शन क्यों हैं गैस का विकल्प?

  • इसमें गैस की तुलना में तेजी से खाना तैयार होता है या बनता है.
  • धुआं नहीं निकलता है, जिससे प्रदूषण नहीं फैलता है. गंदगी भी नहीं होती है.
  • इसका रखरखाव, चलाना और साफ करना आसान होता है.
  • बिजली की होने पर इसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मठ जहां 470 सालों से मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा प्रसाद, हर दिन 300 लोगों को मिलता है भोजन

एक घंटे में कितनी बिजली खपत होती है?

  • घरेलू इस्तेमाल के लिए इंडक्शन कुकटॉप 1200 वॉट, 1500 वॉट, 1800 वॉट और 2200 वॉट के कैपिसिटी वाले आते हैं.
  • मान लिया जाए कि कोई शख्स 2000 वॉट का इंडक्शन इस्तेमाल कर रहा है तो एक घंटे में 2 यूनिट बिजली खर्च होगी.
  • वहीं 1200 वॉट के इंडक्शन की बात करें तो इसे एक घंटे चलाने में 1.2 यूनिट बिजली खर्च होती है.

ज़रूर पढ़ें