Vistaar NEWS

दिल्ली से लंदन के लिए उड़ी Flight वापस लौटी, Indigo के विमान ने अचानक हवा में क्यों लिया U-टर्न?

IndiGo flight

IndiGo flight

IndiGo flight: दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 003 को बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई. खबरों की माने तो लगभग 7 घंटे तक हवा रहने के बाद ये विमान वापस दिल्ली लौट रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर किस वजह से लगभग आधी दूरी तय कर चुकी इस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा. दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं. इस कारण कुछ देशों ने अपना एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया.

क्या कहता है ट्रैकिंग डेटा

ट्रैकिंग डेटा की माने तो इंडिगो की का ये विमान इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास से वापस लौट आया. इस पूरे मामले में इंडिगो के प्रवक्ता ने जानकारी दी है. इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा है कि सुरक्षा कारणों और हवाई रास्ते पर लगी पाबंदियों के चलते फ्लाइट को आगे ले जाना संभव नहीं था. इसलिए इस विमान को वापस दिल्ली लैंड कराने के निर्देश दिए गए.

दूसरे विकल्प की तैयारी-एयरलाइन

एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी और प्राथमिकता है. दूसरी तरफ कंपनी संबंधित अधिकारियों से बात कर रही है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी उड़ान यौ वैकल्पिक रास्ते से गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके.

बढ़ती जा रही है इजराइल-ईरान

इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई ये जंग और व्यापक होती जा रही है क्योंकि ईरान ने ओमान, यूएई, कतर और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. सऊदी अरब ने ईरान को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

ये भी पढ़ें-HDFC Bank ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानिए नया रेट

Exit mobile version