Vistaar NEWS

India Post Office की सुपरफास्ट सर्विस, 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, देरी होने पर पूरा पैसा वापस

indian post office

इंडियन पोस्ट ऑफिस

Post Office Fast Service: भारतीय डाक विभाग अपनी सर्विस को और भी शानदार और सुपरफास्ट बनाने में जुटा है. आजकल लोग जल्दी डिलीवरी के लिए प्राइवेट कूरियर पर ज्यादा भरोसा करते हैं, इसी को टक्कर देने के लिए पोस्ट ऑफिस ने अब एक नई प्रीमियम डिलीवरी सेवा शुरू की है. इस खास सर्विस की मदद से आपके जरूरी कागजात और पार्सल बहुत ही कम समय में सही पते पर पहुंच जाएंगे, जिससे ग्राहकों को अब प्राइवेट कूरियर की कमी महसूस नहीं होगी.

इन तीन नई सेवाओं की शुरुआत हुई है

इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस नई पहल की शुरुआत 17 मार्च 2026 को केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा की गई है. इन नई सेवाओं का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी देरी के कम समय के भीतर ही सामान उनके घर तक पहुंचना है.

पार्सल देरी होने पर पैसा वापस होगा

पोस्ट ऑफिस ने अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए ’24-स्पीड पोस्ट’ और ’48-स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू की है. इसके तहत पार्सल और जरूरी कागजातों को 24 और 48 घंटों के भीतर पहुंचाने का लक्ष्य है. अगर तय समय में डिलीवरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को पूरा पैसा वापस मिल सकता है. डाक विभाग की इस कोशिश से समय पर डिलीवरी पक्की होगी और लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा.

इन शहरों में शुरू हुई सेवा

बता दें कि इस नई सुविधा की शुरुआत देश के कुछ चुनिंदा और बड़े शहरों से की गई है. इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं. वहीं डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में इस सुविधा को देश के दूसरे शहरों और छोटे-छोटे कस्बों में भी लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी घर पर EV कार चार्ज करते हैं? इन गलतियों से खतरे में पड़ सकती है जान, रहें सावधान!

कौन-कौन से सुविधा शामिल हैं?

Exit mobile version