Vistaar NEWS

नौकरी बदलते ही तुंरत करें EPF से जुड़ा ये काम, नहीं तो अटक सकती है रकम!

PF Accounts

PF Accounts

जब आप नौकरी बदलते हैं, तो अक्सर ऐसा होता है कि आपके पास एक ही UAN से जुड़े कई Employees’ Provident Fund (EPF) अकाउंट हो जाते हैं. हालांकि आपका Unique Universal Account Number (UAN) आपके पूरे कार्यकाल के दौरान एक ही रहता है, लेकिन हर नया एंप्लायर इसी यूएन नंबर के तहत नया पीएफ अकाउंट बना सकता है. अब गौर करने वाली बात ये है कि ये अकाउंट अपने आप मर्ज नहीं होते बल्कि इन्हें करना पड़ता है.

मर्ज करने के लिए करना पड़ता है अवेदन

कर्मचारियों को Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) से पुराने अकाउंट का बैलेंस मौजूदा एक्टिव अकाउंट में ट्रांसफर करने का अनुरोध करना पड़ता है. अपने PF अकाउंट को एक जगह इकट्ठा करने से यह पक्का होता है कि आपकी रिटायरमेंट की सारी बचत एक ही जगह पर रहे. ऐसा कर लेने से बंद करे अकाउंट से पैसा निकालने में देरी या योगदान को ट्रैक करने में मुश्किल जैसी परेशानियां भी नहीं होतीं.

यहां पीएफ अकाउंट मर्ज करने का प्रोसेस बताया गया है.

ये भी पढ़ें-क्या आपका LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, दो हफ्ते ज्यादा चलेगी गैस

Exit mobile version