Vistaar NEWS

पहाड़ों में घर बनाकर शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी पैसा, जानिए कैसे उठाएं योजना का फायदा

homestay scheme

पहाड़ों में घर बनाकर पैसा कमाएं

Government Homestay Scheme: गांव-देहात और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. पहाड़ों की ठंडी हवाएं और मनमोहक पेड़-पौधे अब सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि कमाई का एक जरिया भी बन गए हैं. बदलते दौर में लोग लक्जरी लाइफ तो जीते हैं, लेकिन सुकून और शांति के लिए गांव और पहाड़ी इलाकों में समय बिताते हैं. समय-समय पर सरकार नागरिकों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है.

इसी बीच हाल ही में सरकार की ओर से होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की गई है. इस पहल की मदद से पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोग अपने घर को बिज़नेस में बदलकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं.

होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पहल 

सरकार की तरफ से इस नई पहल की शुरुआत टूरिज्म सेक्टर और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए की गई है. सरकार का कहना है कि इन दिनों होम पर्यटन में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है, इसलिए इस सेक्टर को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल को लाया गया है.

होमस्टे संचालकों को क्या लाभ मिलेगा?

होमस्टे योजना में रजिस्टर्ड घरों को व्यावसायिक दरों के बजाय घरेलू दरों पर बिजली और पानी का भुगतान करना होगा. इसके अलावा, होमस्टे संचालकों को ‘प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी मिलेगी और पर्यटन विभाग की ओर से स्टाफ को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही इस योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन भी प्राप्त किया जा सकता है.

होमस्टे नियम क्या है?

ये भी पढ़ें-बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख तक का लोन, ऐसे करें PM Mudra Yojana में अप्लाई

योजना में कैसे अप्लाई करें?

वहीं यदि आपका या आपके किसी रिश्तेदार का घर पहाड़ी इलाके में है, तो आप इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यदि आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो मकान मालिक के तौर पर पर्यटन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं. होमस्टे योजना के जरिए आप घर बैठे एक अच्छा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो कमाई का एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा.

इससे न केवल इन इलाकों में रहने वाले लोगों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि शहरों से सुकून और शांति की तलाश में आने वाले पर्यटकों को भी रहने के लिए अच्छी जगह मिलेगी और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा.

Exit mobile version