Vistaar NEWS

HDFC Bank ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानिए नया रेट

HDFC Bank

HDFC बैंक

HDFC Bank FD Interest Rate Hike: आज की महंगाई के दौर में इंसान की महीने की कितनी भी सैलरी हो, लेकिन पैसा जुटाना मुश्किल हो जाता है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी और इलाज तक के लिए एक मोटी रकम की जरूरत होती है. इसके लिए अक्सर लोग बैंकों या मार्केट में निवेश करते हैं या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराते हैं, जिससे उन्हें बैंकों द्वारा निर्धारित ब्याज दरों के हिसाब से अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. इस बीच, HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, HDFC बैंक द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जिससे लाखों-करोड़ों ग्राहकों को आर्थिक लाभ होगा. नई ब्याज दरें कल यानी 6 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं.

HDFC बैंक ने कितना ब्याज दर बढ़ाया?

HDFC बैंक ने अपनी सभी FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज नहीं बढ़ाया है, बल्कि केवल एक खास समय वाली FD को चुना है. अगर आप 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक के लिए पैसा जमा करते हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले 0.10% ज्यादा ब्याज मिलेगा. बाकी समय वाली FD पर मिलने वाला ब्याज पहले जैसा ही रहेगा.

सीनियर सिटीजन को कितना लाभ होगा?

बैंक ने इस विशेष समय अवधि के लिए ब्याज दरों में सुधार किया है. अब सामान्य ग्राहकों को पहले मिलने वाले 6.40% ब्याज की जगह 6.50% का रिटर्न मिलेगा. इसी तरह, सीनियर सिटीजन को मिलने वाले अतिरिक्त लाभ को बरकरार रखते हुए उनके लिए दर 6.90% से बढ़ाकर पूरे 7% कर दी गई है. कुल मिलाकर दोनों वर्ग के ग्राहकों के लिए मुनाफे में 0.10% की वृद्धि हुई है.

दूसरी अवधियों के लिए क्या हैं दरें?

2 साल के FD पर कितना मुनाफा?

अगर आप 18 महीने से 2 साल के लिए पैसा जमा करते हैं, तो यह मुनाफा बढ़कर क्रमशः 6.45% और 6.95% हो जाता है. लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल के निवेश पर सामान्य वर्ग को 6.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.65% सालाना रिटर्न मिलेगा.

ये भी पढ़ें-क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या होगा? जेल या जुर्माना, जानिए क्या कहता है कानून

निवेश से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

Exit mobile version