‘चलाना मत भाई…’, दोस्त चिल्लाता रहा लेकिन फिर भी LIVE कैमरे पर युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
दिल्ली में एक युवक ने लाइव कैमरे पर खुद को मारी गोली
Delhi Crime: दिल्ली में एक युवक ने वीडियो बनाकर पिस्टल से सीने में गोली मार ली, जिसकी मौत हो गई. युवक ने किन वजहों से अपने ऊपर गोली चलाई. फिलहाल, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है. जिस दौरान युवक ने गोली चलाई, उस दौरान वीडियो एक दूसरा शख्स रिकॉर्ड कर रहा था. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो और वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ कर जांच में जुटी है.
पुलिस से मुताबिक, यह घटना दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जिसमें मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. जांच में पाया गया कि मौके पर जब यह घटना हुई, तो उस दौरान वहां पर दो लोग मौजूद थे, जिसमें से एक युवक वीडियो बना रहा था, तो वहीं दूसरा युवक (मृतक) पिस्टल लेकर मैग्जीन लोड किया और फिर अपने सीने से सटा लिया. इस दौरान वीडियो बना रहा युवक चिल्लाने लगा. चलाना मत भाई… लेकिन युवक ने एक नहीं सुनी और अपने से ही सीने में गोली मार लेता है. यह देखकर वीडियो बनाने वाले युवक ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, मृतक ने जिस पिस्टल का उपयोग किया है. वह पिस्टल वीडियो बनाने वाले युवक की है और लाइसेंसी है. गोली मारने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है, कि आखिर युवक ने किन परिस्थितियो में खुद पर गोली चलाई.
ये भी पढे़ंः कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत
पुलिस जांच में जुटी
वीडियो बना रहे युवक ने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है. जिसके आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस की टीम हर एंगल से जांच करने में जुटी है. फिलहाल, अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है. लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.