Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Union Budget 2024: संसद पर बजट पर विपक्षी दलों का हंगामा, राज्यसभा से किया वॉकआउट - Vistaar NEWS

Union Budget 2024: संसद पर बजट पर विपक्षी दलों का हंगामा, राज्यसभा से किया वॉकआउट

Union Budget 2024: आज से बजट पर चर्चा होनी है. लोकसभा में विपक्ष की ओर से कुमारी शैलजा और शशि थरूर बजट पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
Union Budget 2024

बजट के विरोध में इंडिया गठबंधन सांसदों का संसद में हंगामा

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संसद में बजट पेश किया था. आज से बजट पर चर्चा होनी है. लोकसभा में विपक्ष की ओर से कुमारी शैलजा और शशि थरूर बजट पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. प्रणीति शिंदे भी बजट पर चर्चा में हिस्सा लेंगी. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे लेकर नाराजगी जताते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि किसी भी सदस्य को गेट से अंदर आने में गतिरोध नहीं होना चाहिए. कई सदस्यों ने इसकी शिकायत की है. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में सत्तापक्ष या विपक्ष, किसी को भी बोलने की इजाजत नहीं होगी.

 

ज़रूर पढ़ें