कौन हैं वंशिका? जिनके साथ कुलदीप यादव लेंगे 7 फेरे, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करेंगे नई पारी की शुरूआत
Kuldeep Yadav wedding
टी20 वर्ल्ड कप जीतने बाद अब भारतीय स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुलदीप यादव की मंगेतर कौन हैं और वे क्या करती हैं. भातरीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद यह उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी का मौका है. ये शादी समारोह मसूरी में होगा और इस आयोजन में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज पहुंच सकतें हैं.
कौन हैं वंशिका?
कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं. दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. सालों पहल दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी और देखते ही देखते ये प्यार में बदल गई. श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका चड्ढा के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं. वंशिका ने सेंट मैरी से 2017 में12वीं पास की थी. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं.
17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन
13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में होगी और 14 मार्च को दोनों कपल 7 फेरों के बाद हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा. कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी. शुरुआत में दोनों की शादी नवंबर 2025 में तय की गई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर और टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप के चयन होने के चलते शादी आगे बढ़ा दी गई.
सीएम योगी आदित्यनाथ को किया इनवाइट
कुलदीप यादव के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च (रविवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.