Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

अमेरिका को स्पेन ने दिया झटका, ईरान के खिलाफ मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने से मना किया

Israel -Iran war

मडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन

Israel-Iran War Latest Updates: बीते 48 घंटों से इजरायल ईरान के बीच युद्ध जारी है. दोनों ही तरफ से किए हवाई हमलों ने एक-दूसरे देशों को खूब नुकसाल पहुचाया है. इस जंग में ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 40 कमांडर और कई बड़े नेताओं को खो दिया है. अमेरिका और इजरायल के तरफ से ईरान को लगातार टारगेट किया जा रहा है. ईरान भी लगातार अमेरिकी सैन्य बेसों और इजरायल पर हमले कर रहा है. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर हर अपडेट के लिए बने रहिए विस्तानर न्यूज के साथ

विनय कुशवाहा

स्पेन ने अमेरिका को झटका दिया है. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए अमेरिका को मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया है. इसके बाद 15 अमेरिकी एयरक्राफ्ट स्पेन से जर्मनी और फ्रांस भेजे जा रहे हैं.

विनय कुशवाहा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने कहा कि उनका देश ईरान के खिलाफ लड़ाई में यूएस का साथ नहीं देगा. उन्होंने बताया कि का अमेरिका ने ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए ब्रिटिश बेस को इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है. हमने ये मांग ईरान को पूरे इलाके में मिसाइल दागने से रोकने के लिए मानी है. हम इस हमले में यूएस और इजरायल के साथ शामिल नहीं हो रहे हैं.

विनय कुशवाहा

यूएई की एमिरेट्स एयरलाइंस ने सीमित संख्या में 2 मार्च से विमानों की उड़ान शुरू करने का फैसला लिया है. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 3 मार्च को दुबई, शाहजाह, दोहा, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत सिटी, रियाद, जेद्दाह और सलालाह वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है.

विनय कुशवाहा

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान पर चल रहा ऑपरेशन सो कॉल्ड रिजीम चेंज वॉर नहीं है. हेगसेथ ने आगे कहा कि लेकिन इससे सरकार निश्चित तौर पर बदल गई है और दुनिया इस वजह से बेहतर हुई है. वहीं, उन्होंने ईरान जैसी सरकारों के पास परमाणु हथियार नहीं रखने की बात कही.

विनय कुशवाहा

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुक्तकी ने ईरानी काउंटरपार्ट अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें अपना समर्थन दिया है. उन्होंने ईरान पर हुए हमले को संप्रभुता और क्षेत्रीय अंखडता का उल्लंघन बताया.

विनय कुशवाहा

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में उड़ान भर रहे अमेरिका के तीन फाइटर जेट F-15 को कुवैत ने मार गिराया है. US की ओर से इस घटना के बारे में कहा गया है कि कुवैती एयर डिफेंस से गलती से उनके फाइटर जेट मार गिराए गए. सभी एयर क्रू और पायलट सुरक्षित हैं.

विनय कुशवाहा

यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ओमान पर ईरानी हमले से एक भारतीय की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ईरान ने ओमान में गल्फ ऑफ ओमान नाम के ऑयल टैंकर पर सोमवार को ड्रोन से अटैक किया था. इस ऑयल टैंकर की पहचान MD VYOM के तौर पर हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से गुजरने वाले जहाजों को धमका रहा है.

सुमित तिवारी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है और हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया.

विनय कुशवाहा

IAEA ने साफ किया है कि ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के संकेत नहीं हैं. किसी भी तरह के रेडिएशन के कोई सबूत नहीं हैं. IAEA ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील भी है. ईरान ने दावा किया था कि उसके परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ है. IAEA में ईरान के राजनयिक ने दावा किया कि नतांज परमाणु ठिकाने पर हमला हुआ.

विनय कुशवाहा

ईरान ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला किया है. रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक के अनुसार रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि ‘ऑपरेशन ट्रुथ प्रॉमिस 4’ के तहत इजरायली प्रधानमंत्री और एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है.

सुमित तिवारी

अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा, “ईरान और इज़राइल के बीच जो चल रहा है इसे जंग नहीं कहा जा सका. इसे तानाशाही कहा जा सकता है. अमेरिका अपने हित के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों को बंदी बनाने की कोशिश कर रहा है…अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ ईरान के सुप्रीम लीडर नहीं थे वे पूरी दुनिया में शिया धर्म को मानने वालों के प्रमुख थे.”

सुमित तिवारी

इजरायल ,अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच खुफिया एजेंसियों का अलर्ट है कि भारत में इन देशों के दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो सकते हैं. प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है. तीनों देशों के दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई.

सुमित तिवारी

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट और कुवैत में एम्बेसी की तरफ से जारी ताजा चेतावनी के मुताबिक, खाड़ी देश में अमेरीकी दूतावासों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा बना हुआ है. इस बयान में कहा गया है, “कुवैत पर मिसाइल और UAV हमलों का खतरा बना हुआ है. दूतावास ना आएं. अपने घर में सबसे नीचे वाले फ्लोर पर और खिड़कियों से दूर रहें. बाहर ना जाएं. कुवैत में अमेरिकी दूतावास, अमेरिकी नागरिकों से अपील करती है कि वे सुरक्षित जगह पर रहें, हमले की हालत में सुरक्षा योजना देखें और भविष्य में और भी हमलों के लिए अलर्ट रहें.”

में सुरक्षा योजना देखें और भविष्य में और भी हमलों के लिए अलर्ट रहें.”

सुमित तिवारी

खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति के कारण अकासा एयर की अबू धाबी, दोहा, जेद्दाह, कुवैत और रियाद के लिए आने‑जाने वाली सभी उड़ानें 03 मार्च 2026 के लिए निलंबित कर दी गई हैं. हम इन रूट के लिए उड़ानों की स्थिति मौजूदा हालात के आधार पर लगातार अपडेट करते रहेंगे. इन शहरों के लिए 07 मार्च 2026 तक की सभी बुकिंग्स पर पैसेंजर्स को फुल रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को रीशेड्यूल कर सकते हैं.

सुमित तिवारी

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय हालात तनावपूर्ण होने के बीच ईरान में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे अमेठी जिले के 7 छात्र संकट में फंस गए हैं. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव के इन छात्रों से शनिवार के बाद से परिजनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है.

सुमित तिवारी

ईरान-इजरायल जंग ने दिल्ली एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वालीं कई उड़ानों को भी प्रभावित किया है. माना जा रहा है कि आज करीब 100 फ्लाइट्स रद्द हुई है. नीचें कुछ उड़ानों की लिस्ट दी गई है जो रद्द हुई हैं.

इंडिगो 6E1463 दिल्ली- दुबई

फ्लू दुबई फज 442 दिल्ली- दुबई

इमिरेट EK511 दिल्ली- दुबई

एयर इंडिया एक्सप्रेस AIX 163 दिल्ली – मस्कट

इतिहाद EY 215, दिल्ली- दुबई

इंडिगो 6E1345 दिल्ली- दोहा

कतर QR 4781 दिल्ली- दोहा

इमिरेट EK517 दिल्ली- दुबई

एयर इंडिया AI915 दिल्ली – दुबई

एयर इंडिया AI 2255 दिल्ली- जेद्दा

एयर अरोबिया G9 466 दिल्ली- शारजाह

इंडिगो 6E 071 दिल्ली- रियाद

एयर इंडिया AI 157 दिल्ली- कोपेनहेगन

इंडिगो 6E1463 दिल्ली- दुबई

फ्लू दुबई फज 442 दिल्ली- दुबई

इमिरेट EK511 दिल्ली- दुबई

एयर इंडिया एक्सप्रेस AIX 163 दिल्ली – मस्कट

इतिहाद EY 215, दिल्ली- दुबई

इंडिगो 6E1345 दिल्ली- दोहा

कतर QR 4781 दिल्ली- दोहा

इमिरेट EK517 दिल्ली- दुबई

एयर इंडिया AI915 दिल्ली – दुबई

एयर इंडिया AI 2255 दिल्ली- जेद्दा

एयर अरोबिया G9 466 दिल्ली- शारजाह

इंडिगो 6E 071 दिल्ली- रियाद

एयर इंडिया AI 157 दिल्ली- कोपेनहेगन

सुमित तिवारी

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते 2 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 3.15 प्रतिशत बढ़कर 1,67,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

सुमित तिवारी

ईरान-इजरायल जंग के बीच कर्नाटक के 100 लोग दुबई और बहरीन में फंस गए हैं. इनमें 81 लोग दुबई तो वहीं 9 लोग बहरीन में फंसे हुए हैं.

सुमित तिवारी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के समर्थन में दिल्ली में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए.प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठे होकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या की निंदा की,जिसमें हजारों की तादात में महिलाएं, बच्चियों समेत पुरुषों की भी तादात थी.

सुमित तिवारी

ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट. प्री-ट्रेडिंग में 7 हजार अंक सेंसेक्स गिरा. वहीं प्री -ट्रेडिंग में करीब हजार अंक निफ्टी गिरा.

सुमित तिवारी

ईरान-इजरायल के जंग के बीच पीएम मोदी ने देर रात पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भी शांति की अपील की है.

Exit mobile version