Mauganj News छेड़छाड़ का आरोपी गांव पहुंचा तो टूट पड़े लोग,किया फायरिंग, पुलिस बचाव में चिल्लाती रही लोग पीटते रहे!

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघवार में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छेड़खानी के आरोप में हाल ही में जेल से छूटा एक आरोपी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी […]

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघवार में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छेड़खानी के आरोप में हाल ही में जेल से छूटा एक आरोपी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी को अपनी जान बचाने के लिए कट्टे से हवाई फायर तक करना पड़ा।

गांव पहुंचते ही भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही नाबालिग युवती से छेड़खानी का आरोप था, जिसके चलते ग्रामीणों में उसके प्रति गहरा आक्रोश था। बताया जा रहा है कि उसने युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जैसे ही उसके गांव पहुंचने की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उस पर हमला कर दिया।

फायरिंग से मचा हड़कंप

इसी दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए कट्टा निकालकर हवाई फायर किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने आरोपी को घेरकर पीटना जारी रखा।

मामले की जड़ में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फरियादी अनिकेत सिंह उर्फ धीरू सिंह अपने साथी के साथ मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी से आमना-सामना हो गया। कहासुनी जल्द ही विवाद में बदली और आरोपी ने फायरिंग कर दी। लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए फरियादी ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचा ली।

पुलिस ने बचाई आरोपी की जान

घटना की सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत कर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लिया। मौके से कट्टा के खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

पुलिस का बयान

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह के अनुसार, फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ज़रूर पढ़ें