CG News: पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि समोदा में पकड़ी गई अफीम खेती में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की भूमिका गंभीर है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी हो और पूरे नेटवर्क की जांच की जाए कि अफीम कहां और कैसे बेची जा रही थी.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बंगले को लेकर राजनीति लगातार हावी रही है, इसी बीच दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले में वैशाली नगर विधायक रीकेश सेन के समर्थकों द्वारा नेम प्लेट लगाने का मामला अब तुल पड़ते दिख रहा है. पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने इस मामले पर जिला प्रशासन से और बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही है .