भारत का संविधान ऐसा बना है कि कोई भी संस्था "सुपर बॉस” न बने. राष्ट्रपति, सरकार, संसद, और सुप्रीम कोर्ट—सबके पास अपनी-अपनी ताकत और सीमाएं हैं. तमिलनाडु केस में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की रक्षा के लिए कदम उठाया, लेकिन कुछ लोग इसे 'ज्यादा दखल' मान रहे हैं.
Jagdeep Dhankhar Attack on Judiciary: पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समयसीमा तय की थी. SC के इस आदेश पर ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी नाराजगी जताई.
SSC Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है. कोर्ट ने कहा की जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है, वे नई चयन प्रक्रिया पूरी होने तक पढ़ाना जारी रख सकते हैं.
Supreme Court: CJI ने सरकार को 7 दिनों का वक्त देते हुए जवाब मांगा है. CJI ने कहा कि केंद्र का जवाब आने तक वक्फ संपत्ति की स्थिति नहीं बदलेगी.
Justice BR Gavai: कानून मंत्रालय ने चली आ रही परंपरा के मुताबिक, मौजूदा सीजेआई संजीव खन्ना से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगी थी. इसके जवाब में सीजेआई खन्ना ने जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का नाम आगे बढ़ा दिया है.
Mamta Banerjee: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा- 'मुर्शिदाबाद में अशांति की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है. राज्य सरकार पीड़ितों के लिए घर बनाएगी...'
Waqf Law: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली 73 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से सफाई मांगी है.
Supreme Court on Waqf Amendment Act: वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 70 से अधिक याचिका दाखिल की गई है. आज इन्हीं याचिकाओं पर SC ने सुनवाई की. इस दौरान 3 जजों की बेंच ने इन याचिकों पर दलीलें सुनी.
सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई इसलिए अहम है क्योंकि याचिकाकर्ताओं को साबित करना होगा कि यह कानून संविधान की बुनियाद को कमजोर करता है. अगर वे यह साबित कर देते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट कानून पर रोक लगा सकता है या उसे पूरी तरह रद्द कर सकता है. कोर्ट यह भी देखेगा कि क्या यह कानून वाकई किसी के मौलिक अधिकारों का हनन करता है.
National Herald Case: सम्राट चौधरी ने कहा- 'कार्रवाई होगी और मैं न्यायालय से आग्रह करूंगा कि जल्द से जल्द न्याय हो. कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है. कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए.'