Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में बड़ी साइबर ठगी हुई है. शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर CA से 1 करोड़ 39 लाख की ठगी की गई है. पीड़ित CA नवीन कुमार ने थाने में दर्ज शिकायत कराई है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए, इसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रजत कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं रजत कुमार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रात से लगातार बारिश हो रही है बारिश होने के कारण प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के नदी नाले उफान पर है. वहीं राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में जल भराव की तस्वीर भी देखने को मिली.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश जारी है. इसके चलते खैरागढ़, बस्तर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से भी अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में इंडियन आर्मी का कैंप खोलने की तैयारी है. यह पहली बार होगा, जब बस्तर में आर्मी अपना बेस कैंप खोलेगी. इसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव बहुत पहले का था, अब एक बार फिर से समीक्षा हो रही है. वहीं उन्होंने नई नक्सल नीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
Chhattisgarh News: केन्द्र सरकार ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 के परिणाम राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर घोषित किया. इसमें 47 नगरों के सर्वे में रायपुर शहर को 12वां स्थान मिला है. वहीं पिछले साल 16वां स्थान था.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'उद्योग समागम' सम्मेलन में भाग लिया. यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
Chhattisgarh News: शिक्षक दिवस पर आज राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया. इसमें 52 शिक्षकों को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से जनजाति परेशान हैं. प्रदेश में कुछ ऐसे आदिवासी है जिनके पास उनका कास्ट सर्टिफिकेट ही नहीं है. सालों से कोशिश करने के बावजूद कुछ आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है.
Chhattisgarh News: रायपुर के ललित महल में रविवार रात हाई प्रोफाइल पार्टी में हंगामा हो गया. डीजे की धुन पर जमकर डांस हो रहा था. इसी दौरान भाजयुमो और बजरंग दल के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता अंदर घुस गए, उन्होंने पार्टी बंद करा दी और भजन शुरू कर दिया.