Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश दौरे पर PM Modi ने बालाघाट में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी ‘INDI’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) सोमवार को महाराष्ट्र पहुंचे. महाराष्ट्र दौरे पर उन्होंने चंद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की.
अब कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मोदी-शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में भारतीयों के खिलाफ ब्रिटिश और मुस्लिम लीग का समर्थन किया था.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र की तुलना 'मुस्लिम लीग' से करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "आज मैंने नीतीश कुमार की एक तस्वीर देखी जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए. हमें बहुत बुरा लगा. नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं."
पीएम मोदी ने कहा, "आपने संविधान का राग अलापा. लेकिन, ये मोदी इतने सालों के बाद बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को जम्मू-कश्मीर ले गए."
Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को बस्तर में जनसभा करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
जयराम रमेश ने कहा, "उन्होंने चीन को क्लीन चिट दे दी और उस क्लीन चिट के कारण आज हम कमजोर हो गए हैं. प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की नीति अपनाई, मैं प्रधानमंत्री को याद दिला दूं कि 1940, 1941 और 1942 में,कौन सी पार्टी बंगाल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन सरकार में थी.
1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग और केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद वीके सिंह प्रधानमंत्री के साथ थे.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) से लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला.