CG News: राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम निर्विरोध चुनी गई हैं. इसे लेकर कांग्रेस में जश्न का माहौल है. रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने सोमवार (9 मार्च) को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया. इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे.
CG News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना, पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.