Hardeep Singh Puri On Oil Crisis: पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है. हमारे पास जितना तेल का भंडार है, वह स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से मिलने वाली सप्लाई से कहीं ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत कूटनीतिक पहल और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के कारण कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है.
रूस ने भारत की ओर मदद का हाथ ऐसे वक्त में बढ़ाया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ते जा रहा है और ऊर्जा बाजार अस्थिर दिखाई दे रहा है. होर्मूज की खाड़ी से ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.