17 और 18 फरवरी को दोनों ही दलों की विधायक दलों की बैठक हो सकती है. संभावना है कि 16 फरवरी को भी कांग्रेस या फिर भाजपा बैठक बुलाकर अपनी रणनीति तैयार कर ले.
हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है. फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है. आग लगने के 3 घंटे बाद करीबन आग पर काबू पाया गया.
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मुलाकातें की हैं और संगठन के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा भी कर चुके हैं. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ भी मंथन हो चुका हैं. इससे पहले एक छोटी समन्वय बैठक भी हुई थी, जिसमें संभावित नामों पर प्रारंभिक चर्चा बताई जा रही है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से कई जिलों में कांग्रेस की जमीन और भवनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से अपडेट नहीं हुआ था. कई जगह पुराने कार्यालय जर्जर हालत में हैं, तो कुछ संपत्तियां वर्षों से बंद पड़ी हैं.
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के बाद रिपोर्ट तैयार हुई है. मुख्य सचिव अनुराग जैन दो बार कामकाज का बहुस्तरीय आकलन करा चुके हैं.
किन्नर धर्म सम्मेलन में 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा भी की गई. कार्यक्रम में भोपाल की काजल ठाकुर और संजना, राजस्थान की तनीषा, महाराष्ट्र की संचिता को जगद्गुरु घोषित किया गया. वहीं सरिता भार्गव, मंजू, पलपल, रानी ठाकुर और सागर को महामंडलेश्वर घोषित किया गया.
MP News: जबलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.64 लाख रुपये कीमत की 4,800 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है.
MP News: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष उत्सव से लौट रहे एक श्रद्धालु की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.
MP News: सीआईडी ने यह एडवाइजरी पुलिस कमिश्नर कार्यालयों, एसटीएफ, नारकोटिक्स और साइबर सेल सहित सभी प्रमुख इकाइयों को भेजी है. निर्देशों में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी समझ में आने वाली भाषा में गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में बताए जाएं.
Bhopal News: जानकार बताते हैं कि आम तौर पर 31 मार्च से ठीक पहले स्टॉक क्लियरेंस के लिए सीमित छूट दी जाती है, लेकिन इस बार दो महीने पहले ही भारी डिस्काउंट शुरू हो गया. भोपाल में एक बड़े समूह द्वारा 50 प्रतिशत तक छूट दिए जाने की चर्चा है.