जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक 55 बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि वर्ष 2026 के शुरुआती दो महीनों में ही 11 बाघों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. इन घटनाओं में प्राकृतिक कारणों के साथ-साथ शिकार और अन्य संदिग्ध कारणों की भी जांच की जा रही है.
मध्यप्रदेश में अब शासकीय सेवकों को वेतन निर्धारण में विसंगति के कारण हुए अधिक भुगतान की वसूली सेवानिवृत्ति के बाद भी की जा सकेगी. राज्य सरकार ने यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर उठाया है.
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आठ सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों और संबंधित उपार्जन प्रभारियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर वसूली राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं.
भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि यदि कोई भी एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी करता है, तो तत्काल एक्शन लिया जाए.
उदय ने बताया कि उसकी बहन की जानबूझकर हत्या की गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट 28 फरवरी से रद्द की गईं थीं. अब इसके संचालन पर 22 मार्च तक रोक लगा दी गई है.
Electricity Saving Technology: हारून आर. लोन द्वारा विकसित इस तकनीक में कम कीमत वाले कैमरों का इस्तेमाल किया गया है. ये स्मार्ट कैमरे हॉल या कमरे में मौजूद लोगों की संख्या को काउन्ट करते हैं. इसके बाद एक विशेष कंप्यूटर एल्गोरिद्म उस जानकारी के आधार पर यह पता लगाता है कि बिल्डिंग में कितनी बिजली की जरूरत है.
Saraswati Abhiyan: बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस अभियान को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के तहत चलाने का निर्णय लिया है. इस पहल के माध्यम से सरकार उन लड़कियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना चाहती है, जिन्होंने किसी कारणवश कक्षा आठवीं, दसवीं या बारहवीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.
MP News: सरकारी अधिकारियों के अनुसार, दोनों शहरों का मास्टर प्लान अब मेट्रोपॉलिटन स्तर की प्लानिंग के आधार पर बनाया जा रहा है. इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया में दो बार नए क्षेत्रों को जोड़ा जा चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र का दोबारा सर्वे, डाटा संकलन और तकनीकी प्रक्रिया करनी पड़ रही है.
MP News: सूत्रों के अनुसार, सरकार भोपाल जैसे बड़े जिले में महिला आईएएस को मौका देने पर भी विचार कर रही है. धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को जिले में तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है. बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.