Bhopal Slaughterhouse Case: संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 26 टन मांस हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजा जा रहा था. हिंदू संगठनों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया था. इस संबंध में असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था
Indore: पत्नी से विवाद के दौरान पति ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी सांसे चलना बंद हो गई. सांसे बंद होने के बाद पति उसको लेकर अस्पताल पहुंचा.
Yuva Diwas: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज के अवसर पर जब मैं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करता हूं तो ऐसे में पेड़ लगाएं. पानी बचाएं. नशे से दूर रहें. प्रतिदिन आधे घंटे जरूर व्यायाम करें.
Gwalior Digital Arrest: 3 जनवरी 2026 को बुजुर्ग ने आखिरी ट्रांजैक्शन किया था. इसके बाद दो दिन पहले जब वह मोबाइल चला रहे थे, तो एक वीडियो सामने आया. जिसमें बताया गया था कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती और यह ठगी का तरीका है.
Raju Irani: सरगना राजू ईरानी ने कहा कि वह कोई डकैत नहीं है, बल्कि गरीबों की मदद करता है. उसका दावा है कि वह खेती-किसानी के साथ जमीन खरीदने-बेचने का काम करता है और उस पर कोई गंभीर अपराध नहीं है.
MY Hospital Indore: प्रस्तावित नए एमवाय अस्पताल परिसर में कुल तीन अत्याधुनिक इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें 1450 बेड की क्षमता होगी. इसके साथ ही अस्पताल स्टाफ और नर्सिंग कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 500 बेड का अलग नर्सिंग होस्टल भी बनाया जाएगा.
MP News: अनुसंधान, इनोवेशन के माध्यम से कृषि सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जाएगा. युवाओं को भी खेती से जोड़ा जाएगा. कृषि पर्यटन से गांवों में नये रोजगार और पहचान के अवसर पैदा होंगे.
MP News: पूरी कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी. पोर्टल में प्रथम मॉड्यूल तैयार किया जाएगा. इसके बाद अधिकारियों और नागरिकों के लिए लॉगइन क्रिएट किए जाएंगे. शिविर में भाग लेने के लिए पोर्टल पर नागरिक शिविर के पूर्व अपनी सुविधानुसार शिविर रोस्टर से शिविर का चयन कर अपना आवेदन पोर्टल पर दर्ज कर पंजीयन कर सकेंगे.
MP Weather Update: एमपी का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 5.8 डिग्री, शिवपुरी में 6 डिग्री, छतरपुर जिले के खजुराहो में 6.4 डिग्री और मंडला और नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री मापा गया.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डाकघर गांवों की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ बन रहे हैं.